WWE न्यूज: पाकिस्तान मूल के WWE रैसलर ने मैच से जीता पूरे रोस्टर का दिल

Enter caption

स्मैकडाउन लाइव का शो आज शानदार हुआ। शो की शुरूआत डेनियल ब्रायन ने की। डेनियल ब्रायन ने अपना खतरनाक रूप दिखाया। डेनियल ब्रायन का इसके बाद मैच मुस्तफा अली से तय किया गया था। डेनियल ने पहले तो मुस्तफा को दो थप्पड़ मारे लेकिन बाद में मुस्तफा ने अपनी कल दिखानी शुरू कर दी।

डेनियल ब्रायन और मुस्तफा के अली के बीच शानदार मैच हुआ। मुस्तफा का ये पहला मैच था। और डेनियल ब्रायन जैसे लैजेंड से उनका मुकाबला था। डेनियल ब्रायन ने इस मैच में जीत हासिल कर ली लेकिन फैंस का दिल मुस्तफा अली ने जीत लिया। फैंस मुस्तफा अली के चैंट्स लगा रहे थे। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है।

आलम ये था कि जब मैच के बाद मुस्तफा अली बैकस्टेज गए तो कई सुपरस्टार्स ने उनके काम के लिए बधाई दी और मुलाकात की। मुस्तफा अली के लिए काफी शानदार पल था। बहुत कम सुपरस्टार्स के साथ ये होता है।

मुस्तफा अली के करियर के लिए ये मैच एक मोड़ हो सकता है। जॉन सीना को आज के दौर में हर कोई जानता है। जॉन सीना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।उनके पहले मैच के बाद कई दिग्गजों ने बैकस्टेज में उनकी सराहना की थी। यहीं नहीं अंडरटेकर ने भी उनके काम को अच्छा बताया था। तब से लेकर आज तक जॉन सीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और वो आज किस मुकाम पर है ये बताने की जरूरत नहीं है।

youtube-cover

डेनियल ब्रायन के साथ रिंग शेयर करना भी एक सुपरस्टार का सपना होता है। डेनियल ब्रायन बड़े सुपरस्टार है। डेनियल ब्रायन को मुस्तफा ने चुनौती भी अच्छी दी। डेनियल ये बात खुद मान गए होंगे। मुस्तफा के पास भी जबरदस्त टैलेंट है। उनकी काबिलियत को हर कोई मान चुका है। 205 लाइव में उन्होंने जबरदस्त काम किया है। शायद इसलिए उन्हें ये मौका दिया गया है।

WWE TLC से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, खबरें और प्रेडिक्शन यहां पढ़ें