जानिए कौन है Bloodline से रिश्ता रखने वाला 6 फुट 8 इंच का रेसलर, जो WWE में जल्द मचाएगा उथल-पुथल, 3 बातें फैंस को जरूर जाननी चाहिए 

WWE
WWE में आने से पहले इस स्टार का करियर बेहतरीन रहा (Photo: WWE.com & Hikuleo X))

Facts You Didn't Know About Hikuleo: WWE SmackDown में द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इस समय जबरदस्त चल रही है। हर हफ्ते कई मोड़ इस ग्रुप की स्टोरी में आ रहे हैं। खैर इस बीच दिग्गज रेसलर हाकू के बेटे हिकुलियो (Hikuleo) ने भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इससे पहले उन्होंने NJPW में काम किया था।

Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि ब्लडलाइन फैमिली से रिश्ता रखने वाले हिकुलियो ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। वो बहुत जल्द रिंग में डेब्यू कर सकते हैं। खैर इस आर्टिकल में हम ब्लडलाइन के सदस्य टामा टोंगा और टोंगा लोआ के भाई हिकुलियो से जुड़ी 3 ऐसी बातों के बारे में जानेंगे, जिनके बारे में फैंस को शायद पता नहीं होगा।

#3 WWE में आने से पहले हिकुलियो का शुरूआती करियर रहा शानदार

youtube-cover

हिकुलियो बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम रखना चाहते थे। रेसलिंग में आने से पहले वो बास्केटबॉल के बहुत अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं। वेबर इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से खेलते हुए उन्हें जूनियर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल टीम में चुना गया था। उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर के लिए नामित भी किया गया था।

हिकुलियो को फ्लोरिडा में टीम 3डी एकेडमी में दिग्गज बुली रे और डी-वॉन डडली ने रेसलिंग की ट्रेनिंग दी। रेसलिंग में महारत हासिल करने के बाद वो जापान चले गए और वहां पर NJPW डोजो के स्टूडेंट बन गए। हिकुलियो ने इसके बाद साल 2016 में NJPW में इन-रिंग डेब्यू किया था।

#2 WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले हिकुलियो की उपलब्धियां

कुछ फैंस को लगता है कि हिकुलियो टैग टीम विशेषज्ञ हैं। खासतौर पर Guerillas of Destiny में उनके काम को देखकर सभी को ऐसा लगता है। उन्होंने पहले एल फैंटास्मो के साथ IWGP टैग टीम चैंपियनशिप जीती। इन दोनों ने दो बार Strong Openweight टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती।

हिकुलियो का टैग टीम रन ही नहीं बल्कि सिंगल्स रन भी शानदार रहा। उन्होंने साबित किया कि वो अकेले काम कर के सभी को धूल चटा सकते हैं। फरवरी 2023 में उन्होंने लूजर लीव्स जापान में जे व्हाइट के ऊपर बड़ी जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने मई 2023 में जापनी सुपरस्टार केंटा कोबायाशी को हराकर Strong Openweight चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

#1 Loser Leaves Japan में मचाया तहलका

youtube-cover

सितंबर 2022 में हिकुलियो ने तत्कालीन बुलेट क्लब के लीडर जे व्हाइट पर अटैक कर दिया था। हिकुलियो द्वारा दिया गया ये धोखा उस समय बहुत बड़ी स्टोरी बनी थी क्योंकि व्हाइट ने अपनी असफलता के लिए 6 फुट 8 इंच के स्टार को दोषी ठहराया था।

ये टेंशन फरवरी 2023 में New Beginning Osaka इवेंट तक पहुंंची, जहां Loser Leaves Japan मैच में दोनों का आमना-सामना हुआ। शानदार मुकाबले में हिकुलियो ने जीत हासिल की। इसके बाद व्हाइट को NJPW छोड़ना पड़ा। अब हिकुलियो ने WWE में कदम रख लिया है और देखना होगा कि उनका डेब्यू कब होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now