WWE न्यूज: एडम कोल ने द अनडिस्प्यूटेड एरा के भविष्य के बारे में कही बड़ी बात 

The Undisputed Era promises to hold all the belts by next year

NXT के सुपरस्टार एडम कोल ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर पर द अनडिस्प्यूटेड एरा के लिए एक भविष्यवाणी की थी। द अनडिस्प्यूटेड एरा ने साल 2017 में WWE के अंदर अपना डेब्यू किया था। WWE का NXT टेकओवर इवेंट चल रहा था, तभी एडम कोल ने अपने साथियों के साथ आकर उस समय के NXT चैंपियन ड्रू मैकइंटायर पर हमला कर डेब्यू किया था।

Ad

NXT के अंदर डेब्यू करने के कुछ समय बाद द अनडिस्प्यूटेड एरा के बॉबी फिश और काइल ओ राइली ने NXT टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी और वहीं एडम कोल पहले नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बने।

रैसलमेनिया 34 से पहले हुए टेकओवर में रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग ने इस टीम को जॉइन कर लिया था क्योंकि बॉबी फिश चोटिल हो गए थे। द अनडिस्प्यूटेड एरा का करियर NXT के अंदर काफी अच्छा चल रहा है। इस ग्रुप ने NXT के अंदर मेंस के 4 में से 3 टाइटल्स जीत लिए हैं।

Ad

अबतक इस ग्रुप के किसी भी मेंबर ने NXT टाइटल को नहीं जीता है लेकिन शायद साल 2019 में ऐसा भी हो जाएगा। एडम कोल ने अपने ट्विटर पर ये भविष्यवाणी की कि इस ग्रुप के सभी रैसलर्स चैंपियन बने हुए होंगे।

कोल के अनुसार अगले साल वह नए NXT चैंपियन होंगे, बॉबी फिश NXT अमेरिकन टाइटल जीतेंगे और काइल और बॉबी मिलकर NXT टैग टीम चैम्पियनशिप्स जीतेंगे।

अगर ऐसा होता है तो हमें NXT के अंदर काफी सारी शानदार चीज़ें दिख सकती हैं। एडम कोल ने यह सब कहा है तो इसपर यकीन भी किया जा सकता है।

इस ग्रुप के सभी मेंबर्स शानदार काम करते हैं और ऐसे में इन्हें चैंपियन बनाना गलत नहीं होगा। इससे NXT के अंदर सिर्फ अच्छी चीज़ें देखने को मिलेंगी।

अब देखना होगा कि कोल की कही हुई ये बातें सच साबित होती हैं या फिर नहीं।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications