अल्बर्टो डेल रियो ने WWE और ट्रिपल एच के प्रति अपना ग़ुस्सा जताया

पूर्व WWE सुपरस्टार और मौजूदा WWE सुपरस्टार अल्बर्टो डेल रियो उर्फ अल्बर्टो एल पैट्रन ने एक बार फिर सोशल मीडिया के ज़रिए ट्रिपल एच और WWE के प्रति अपना ग़ुस्सा व्यक्त है। डेल रियो जिनका असली नाम जोस रोड्रिग्ज है, उन्होंने साल 2010 से 2014 तक कंपनी में रैसलिंग की और फिर 2015 में वापसी की। लेकिन WWE से अलग होने के बाद इस पूर्व 39 वर्षीय चैंपियन ने खुले आम WWE की बुराई की है। जैसा कि हमने पहले बताया था डेल रियो ने WWE वे कई शराबियों के खिलाफ उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर पोस्ट किया था। अभी डेल रियो इम्पैक्ट रैसलिंग के लिए काम करते हैं।

Ad
Ad

हाल ही में डेल रियो ने इम्पैक्ट रैसलिंग के अंदर GFW (ग्लोबल फ़ोर्स रैसलिंग) की ग्लोबल चैंपिनशिप जीती और इसकी कुछ तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। हालांकि उन्होंने कैप्शन में जो लिखा उससे साफ पता चल रहा है कि वो WWE पर निशाना लगा रहे हैं। इस मेक्सिकन स्टार ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपने नए प्रमोशन को शुक्रिया कहा और WWE को आड़े हाथों लिया।

Ad

डेल रियो इम्पैक्ट रैसलिंग में अल्बर्टो एल पैट्रन कर नाम से काम करते हैं और हाल ही में GFW ग्लोबल ख़िताब के विजेता हैं। GFW और इम्पैक्ट रैसलिंग अब आधिकारिक रूप से एक हो गए हैं। इसके बाद अब दर्शक डेल रियो को और ज्यादा मजबूत स्तिथि में देख सकते हैं। एल पैट्रन और WWE दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाएं हैं लेकिन एल पैट्रन ने खुले आम WWE की बुराई की है। हमे यहां पर मेक्सिकन स्टार को उनके करियर के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं। लेखक: जॉनी पेन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications