TNA में रैसलिंग पैशन खोने के बाद बॉबी रुड NXT से जुड़े

पिछले हफ्ते ओंटारियो में कुछ लाइव इवेंट्स करने के साथ ही बॉबी रुड ने अपना NXT में काम खत्म कर किया। इन शोज के पहले रुड ने पीटरबरो एग्जामिनर से बात की जहां उन्होंने TNA में काम करते हुए अपने पैशन खोने और फिर विकल्पों के बीच सोचते हुए WWE का हिस्सा बनने के बारे में बताया। WWE से जुड़ने से पहले बॉबी रुड ने TNA में 12 साल बिताए और फिर मार्च 2016 में कंपनी छोड़ दी। उसके कुछ हफ्ते बाद वो NXT टेकओवर: डलास में और डाउनलोड फेस्टिवल के समय दर्शकों को हैरान करते हुए अपना NXT डेब्यू किया। उसके बाद उन्होंने NXT चैंपियनशिप जीती और टेकओवर: ब्रुकलिन में उसे हारने के पहले 203 दिनों तक अपने पास रखा। फिर समरस्लैम के बाद हुए उन्होंने स्मैकडाउन लाइव शो पर उन्होंने अपनी धमाकेदार एंट्री की। ऐसा लग रहा था TNA में आखरी समय के दौरान बॉबी रुड किसी उलझन में थे। उन्होंने बताया कि अनजान जगह पर वो रैसलिंग का जज्बा और पैशन खो बैठे। हालांकि उन्हें ये मालूम था कि आने वाले समय में वो काफी अच्छा काम कर सकते हैं। ज़ाहिर सी बात है इसके बाद उन्होंने WWE में छलांग लगाई और NXT से जुड़ गए। इसपर उन्हें कोई मलाल नहीं हो रहा होगा। डेवलपमेंटल में अपने समय का जिक्र करते हुए रुड ने बताया कि ये उनके पूरे करियर का सबसे अच्छा और मजेदार साल रहा है। उन्होंने उनकी एंट्री म्यूजिक के बारे में भी बात की। उसे लेकर वो काफी सोच में थे की ये चलेगी या नहीं। अब हम सब जानते हैं सभी ने इसे कितना पसन्द किया। मुख्य रॉस्टर में डेब्यू के बाद ये बात साफ है कि उनके लिए कुछ बड़ी योजनाएं बनाई गई हैं। स्मैकडाउन पर उनके अबतक केवल दो मैचेस हुए हैं लेकिन 8 अक्टूबर को स्मैकडाउन के एक्सक्लुसिव पे पर व्यू में उन्हें सही मंच मिलेगा। TNA में 12 साल काम करने के बाद रुड ने वापस अपना पैशन हासिल कर लिया, ये जानकर खुशी हुई। भले ही आज उम्र उनके साथ न हो, लेकिन एक बात पक्की है कि वो रॉस्टर में कामयाब ज़रूर होंगे। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में वो अपना पैशन दोबारा न खो बैठे। लेखक: इलियट बिनक्स, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications