WWE News: कंपनी ने 150 किलो के तगड़े Superstar के नाम में किया बड़ा बदलाव, हुआ अहम खुलासा

Ujjaval
WWE ने फेमस सुपरस्टार के नाम में किया बदलाव
WWE ने फेमस सुपरस्टार के नाम में किया बदलाव

Bronson Reed: WWE में लगातार बदलाव देखने को मिलते हैं। ट्रिपल एच (Triple H) ने पिछले एक साल में कई सारे पूर्व स्टार्स की वापसी कराई है। साथ ही कुछ सुपरस्टार्स को उनके पुराने नाम और कैरेक्टर्स लौटाए हैं। अब WWE ने 34 साल के एक टैलेंटेड रेसलर ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) के नाम में बड़ा बदलाव किया है।

Ad

PWMania की रिपोर्ट के अनुसार WWE ने ब्रॉन्सन रीड के नाम में बदलाव कर दिया है। अब 150 किलो के इस सुपरस्टार को बिग ब्रॉन्सन रीड के नाम से बुलाया जाएगा। उनके नाम में बिग शब्द को जोड़ा गया है। आने वाले समय में WWE द्वारा आधिकारिक तौर पर इसी नाम को उपयोग किया जाएगा। देखा जाए तो यह उनके कैरेक्टर के हिसाब से एक बेहतरीन विकल्प रहेगा।

WWE ने इसी तरह पहले सैथ रॉलिंस के नाम में भी चेंज किया था। उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन का नाम सैथ 'फ्रीकिन' रॉलिंस कर दिया था। साथ ही कंपनी ने पूर्व WWE सुपरस्टार कीथ ली के नाम में 'बीयरकैट' जोड़ दिया था। सैथ रॉलिंस का नाम जब शुरुआत में बदला गया, तो फैंस को यह चीज़ उतनी पसंद नहीं आई थी लेकिन अब इसकी आदत पड़ गई है। दूसरी ओर ब्रॉन्सन रीड का साइज बड़ा है और ऐसे में उनपर 'बिग ब्रॉन्सन रीड' नाम अच्छा भी लगेगा।

Ad

WWE में Bronson Reed ने 8 महीने पहले वापसी की थी

ब्रॉन्सन रीड को WWE द्वारा 2021 में बजट कट्स के कारण रिलीज कर दिया गया था। इसके पहले वो NXT ब्रांड के लिए काम करते थे। बाद में ट्रिपल एच ने 2022 के अंत में रीड की वापसी कराई। उन्होंने द मिज़ को डेक्सटर लूमिस के खिलाफ सिंगल्स मैच जीत दर्ज करने में मदद की थी। इसी के साथ उनका चौंकाने वाला रिटर्न हुआ था।

ब्रॉन्सन ने इसके बाद Elimination Chamber मैच में तगड़ा प्रदर्शन किया था। रीड ने अभी तक शानदार मोमेंटम हासिल किया है और उन्होंने साबित कर दिया है कि बड़ा साइज होने के बावजूद वो रिंग में काफी एक्टिव हैं। रीड की टॉमैसो चैम्पा और शिंस्के नाकामुरा के साथ दुश्मनी चल रही थी। इसका अब संभावित तौर पर अंत हो गया है। देखना होगा कि रीड आगे क्या करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications