सैथ रॉलिंस की हुई भारी आलोचना पर फिन बैलर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

फिन बेलोर को भाग्य का साथ नहीं मिला क्योंकि वह मेन रोस्टर के पहले पे-पर-व्यू से पहले चोटिल हो गए। हालांकि कंधे के डिसलोकेट होने के बावजूद वह रिंग में आए और अपने पहले WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने की सभी को याद दिलाई तथा कहा कि यह ऐसी उपलब्धि है जिसे कोई उनसे छीन नहीं सकता है। बेलोर को ठीक होने में करीब 6 महीने का समय लग सकता है, लेकिन बिर्मिंघम, अल्बामा में डॉक्टर ने पाया कि उन्हें ठीक होने में अधिक समय भी लग सकता है। इसका प्रमुख कारण यह है कि कंधे के अलावा बेलोर की बाईसेप में भी दर्द है और अन्य चोट भी शामिल है। इसलिए यह कहना बहुत मुश्किल होगा कि बेलोर 6 महीने में ठीक होकर वापसी करेंगे या फिर रिंग में उनका जलवा देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। बेलोर की वापसी पर बड़ा प्रश्न तो लग ही गया है क्योंकि 6 महीने के समयावधि में रेसलमेनिया का सत्र भी होना है। सभी को इंतजार है कि बेलोर के बारे में अपडेट कितनी जल्दी पता लग सकती है। फिन बेलोर हाल ही में रोस रिपोर्ट में नजर आए, जिसे WWE हॉल ऑफ फेमर जिम रोस ने आयोजित किया था। बेलोर ने इस दौरान अपनी चोट, ठीक होने की प्रक्रिया और अन्य मामलों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। बेलोर की सर्जरी के करीब एक सप्ताह बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बलोर ने कहा कि एक सप्ताह के बाद वह दोबारा अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि कंधे की चोट उम्मीद से अधिक गंभीर निकली, लेकिन डॉक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करके उन्हें जल्द ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बेलोर ने कहा कि उन्हें 6 महीने का रिहैबिलिटेशन करना होगा और वह वापसी के लिए कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि रीहैब अच्छे से करने के बाद वह दमदार वापसी करने के लिए तैयार हो पाएंगे। वरना उनके फिर से चोटिल होने की आशंका बढ़ सकती है। जिम रोस ने फिर पूछा कि सेथ रोलिंस की भारी आलोचना हो रही है कि वह काम करने के लिए सुरक्षित व्यक्ति नहीं हैं। उन्हें सब 'डेंजरस वर्कर' कह रहे हैं, इस पर आप क्या कहेंगे? बेलोर ने कहा कि हर किसी का अपना नजरिया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि रोलिंस डेंजरस वर्कर हैं। जिम रोस ने बेलोर के इस बयान के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया। बेलोर ने इसके बाद कहा कि वह अपने करियर के दौरान कई बार गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं और प्रो-रेसलिंग पूर्ण रूप से शारीरिक खेल है, जिसमें चोट लगना तय है। क्या आपको लगता है कि फिन बेलोर ठीक होकर रेसलमेनिया में वापसी कर पाएंगे? अपनी राय प्रकट करके हमें अपने विचारों से अवगत कराइए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications