पूर्व WWE सुपरस्टार कर्ट हॉकिंस स्मैकडाउन लाइव के समय बैकस्टेज नज़र आए

PW इंसाइडर ने रिपोर्ट किया कि पूर्व WWE सुपरस्टार कर्ट हॉकिंस स्मैकडाउन लाइव के एपिसॉड़ के टाइम बैकस्टेज मौजूद थे। हॉकिंस ने हाल ही में WWE के साथ दोबारा करार कर लिया है और वो अब स्मैकलाइव में लड़ते नज़र आएंगे। हॉकिंस सबसे पहले WWE में 2007 में नज़र आए थे, जब वो ECW ब्रैंड का हिस्सा थे और वो वहाँ जैक रायडर के साथ टैग टीम में थे। उसके बाद दोनों ही सुपरस्टार को 2007 में हुए ड्राफ्ट में स्मैकडाउन में 8वे नंबर पर चुना गया। वो WWE में सबसे ज्यादा चर्चा में तब थे, जब वो रायडर, एज और विकी गुरेरो के ला फैमिला फैक्शन का हिस्सा थे। हॉकिंस पूर्व WWE टैग टीम चैम्पियन है, जो उन्होंने जैक रायडर के साथ जीती थी। उन्होंने वो टाइटल 2008 में अमेरिकन बैश में फैटल 4वे मैच में जॉन मॉरिसन से जीती थी। उस मैच में इन दोनों टैग टीम के अलावा जैसे और फैस्ट्स और फ़िनले और हॉर्नस्वोगल भी शामिल थे। वो उस समय के सबसे युवा टैग टीम चैम्पियन थे। हालांकि 2008 में वो प्राइमो और कार्लिटो के हाथों अपने टाइटल गवां बैठे थे।

WWE ने फैंस से न्यू एरा की शुरुआत का वादा किया था, लेकिन न्यू एरा में ज़्यादातर स्टार पूर्व WWE मिड कार्ड स्टार ही हैं, जिसमें जिंदर महल, राइनो और अब कर्ट हॉकिंस शामिल हैं।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications