1 दिन में 3 WWE सुपरस्टार्स ने दुनिया को कहा अलविदा

29 जुलाई का दिन प्रोफेशनल रैसलिंग के लिए काफी दुख भरा रहा है। 3 रैसलर कल के दिन दुनिया छोड़कर चले गए। 48 घंटों के अंदर तीन रैसलर्स की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। तीनों रैसलर्स WWE नेटवर्क पर लगातार नजर आते थे। अब सिर्फ इन तीनों की यादें फैंस के बीच बच गई है। प्रोफेशनल रैसलिंग के लिए इससे बड़ा धक्का कुछ भी नहीं है। निकोलाई वोलकॉफ 70 वर्ष के थे। आपको बता दें कि निकोलाई वोलकॉफ को डीहाइड्रेशन समेत कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थी जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती थे हालांकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।1967 में रैसलिंग में डेब्यू करने वाले निकोलाई वोलकॉफ 1968 में WWF (वर्तमान में WWE) में शामिल हुए। हालांकि 1971 में ही उन्होंने कंपनी छोड़ दी लेकिन साल 1974 में एक बार फिर उन्होंने कंपनी में वापसी की। अपने करियर के दौरान निकोलाई वोलकॉफ WWE में कई बार शामिल हुए और कई बार कंपनी से बाहर गए।निकोलाई वोलकॉफ के निधन से पूरा रैसलिंग जगत काफी दुखी है। रैसलिंग से जुड़े कई बड़े लोगों ने निकोलाई वोलकॉफ की मौत पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। रैसलिंग जगत को छोड़कर जाने वाले दूसरे रैसलर ब्रायन क्रिस्टोफ़र हैं। रैसलिंग लैजेंड जैरी "द किंग" लॉलर के वो बेटे हैं। ब्रायन ने फांसी लगा ली थी। और हॉस्पिटल में जाते ही उनकी मौत हो गई। हालांकि इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है कि इन्होंने ऐसा क्यों किया। इनके नाम कई टैग टीम चैंपियनशिप हैं। USWA का टाइटल भी कई बार वो अपने नाम कर चुके थे। ब्रिकहाउस ब्राउन के जाने से भी प्रोफेशनल रैसलिंग को काफी दुख भरी खबर मिली है। 1980 के दशक में इन्होंने रैसलिंग में अपने करियर की शुरूआत की थी। उस समय फैंस इन्हें काफी पसंद करते थे। AWA,CWA,NWA,WCCW, USWA और WWF का ब्रिकहाउस हिस्सा रहे थे। हालांकि अंतिम समय तक वो रिंग में एक्टिव थे। ब्रिकहाउस ब्रायन ने विंस मैकमैहन के साथ भी काफी टाइम बिताया था। वो विंस मैकमैहन के काफी चहेते थे। WWE यूनिवर्स ने सोशल मीडिया पर लगातार अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। क्योंकि ये तीनों रैसलर्स का बहुत बड़ा नाम हैं। फैंस को इनके ऊपर गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि इन्होंने अपने वक्त का सही इस्तेमाल करते हुए जबरदस्त काम किया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications