महान WWE रैसलर आंद्रे द जाइंट की डॉक्यूमेंट्री ने किया बड़ा कारनामा
आंद्रे द जाइंट जितने बड़े और तगड़े रैसलर थे, उनकी डॉक्यूमेंट्री ने भी उतना ही बड़ा कारनामा किया है। आंद्रे द जाइंट की डॉक्यूमेंट्री को 10 अप्रैल के दौरान प्रसारित किया गया था। अब HBO ने इससे जुड़ा एक बड़ा चौंकाने वाला आंकड़ा पेश किया है। जाइंट की डॉक्यूमेंट्री सबसे ज्यादा देखे जाने वाली स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री बन गई है। इससे 7 मिलियन (70 लाख) से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
इस महान रैसलर की ड्रॉक्यूमेंट्री में हल्क होगन, आर्नोल्ड श्वार्जेनेगर, लैजेंड्री एक्टर बिली क्रिस्टल, जिम रॉस और विंस मैकमैहन नजर आ रहे हैं, जहां वो आंद्रे द जाइंट को लेकर अपनी-अपनी बात बता रहे हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को WWE, HBO और बिल सिमंस ने साथ मिलकर बनाया है।
आंद्रे द जाइंट ने अपने करियर में जितनी कामायबी हासिल की, उतने ही उतार चढ़ाव का सामना भी किया। डॉक्यूमेंट्री में उनकी जिंदगी में आए दुखों के बारे में बात की गई है। बताया गया है कि उन्हें करियर के दौरान कितनी शारीरिक और मानसिक परिस्थितियों से गुजरना पड़ा।
17 साल की उम्र में आंदे द जाइंट पेरिस चले गए। वहां उन्होंने प्रोफेशनल रैसलिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरु की। अपना पेट भरने के लिए वो दिन में काम करते थे और रात के समय ट्रेनिंग लिया करते थे। शुरुआत में उन्होंने पेरिस और उसके आस-पास के इलाकों में रैसलिंग करना शुरु किया।
आंद्रे द जाइंट की लोकप्रियता और महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि WWE ने उनकी याद में 2014 से ही रैसलमेनिया में बैटल रॉयल का आयोजन किया जाता है। इस बैटल रॉयल में काफी सारे सुपरस्टार्स हिस्सा लेते हैं और जीतने वाले सुपरस्टार को एक बड़ी सी ट्रॉफी मिलती है।