WWE लैजेंड केन ने बताया कि वो कब होंगे रिटायर

केन 90 के दशक से ही WWE में नज़र आते रहे हैं। फिलहाल वो राजनीति में अपना करियर बना रहे हैं और ये बात उनके सभी फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर रही है कि क्या केन का रिंग का सफर अब पूरा हो चुका है। जब प्रो रैसलिंग शीट के रायन सैटिन ने केन से पूछा कि क्या राजनीति में जाने को उनके WWE करियर का अंत माना जाए। इस पर केन ने कहा कि वो किसी भी तरीके की संभावनाओं से इंकार नहीं कर सकते। केन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर आइज़क यांकम और फेक डीज़ल के किरदार से की थी। लेकिन दुनिया ने उन्हें तब जानना शुरू किया जब वो 'बैड ब्लड: इन यॉर हाउस' पीपीवी में केन के रोल में दिखाई दिए। केन ने द अंडरटेकर और शॉन माइकल्स के बीच पहली बार हुए 'हैल इन ए सैल' मैच में दखल दिया। तब से लेकर अब तक ECW चैंपियनशिप समेत केन तीन बार वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर चुके हैं और 12 टैग टीम टाइटल्स पर भी कब्ज़ा जमा चुके हैं। सबसे ज़्यादा एलिमिनेशन्स के साथ केन को रॉयल रम्बल के सबसे बड़े रैसलर का दर्जा हासिल है। अपने राजनीतिक करियर में व्यस्त होने के बावजूद भी केन एक और रैसलिंग कार्यकाल के विचार से इंकार नहीं करते। "मैंने किसी भी चीज़ को सिरे से खारिज नहीं किया है। मेरे हिसाब से यहाँ नॉक्सविले में PPV करवाना एक अच्छा विचार होगा। यहाँ आज तक PPV नहीं हुआ है। अगर ऐसा होता है तो मुझे उसका हिस्सा बनने पर गर्व महसूस होगा।" उनके बयान को सुनकर लगता है कि उनका फुल-टाइम करियर अब खत्म हो चुका है। ज़्यादा से ज़्यादा केन अब कुछ ख़ास मौकों पर ही दिखाई दे सकते हैं। केन ने हाल ही में नॉक्स काउंटी की मेयर सीट पर रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव जीता है। उनका राजनीतिक करियर भी तेज़ी से ऊंचाइयों पर जा रहा है और साथ ही अब केन एक नौजवान नहीं हैं। अब बस ये देखना बाकी है कि केन रिंग में वापसी करते हैं या नहीं। और अगर करते हैं तो ये दिलचस्प होगा कि वे कब एक बार फिर से रिंग में दिखाई देंगे। क्या आपको लगता है कि केन अभी एक और WWE कार्यकाल के लिए तैयार हैं? अपने कमेंट्स में हमें ज़रूर बताएं। लेखक: रिजु दासगुप्ता, अनुवादक: उदित अरोड़ा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications