'मे यंग क्लासिक' के दूसरे टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगी भारतीय रैसलर कविता देवी

कविता देवी ने पिछले साल हुए 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट में लड़कर इतिहास रचा था। वो WWE रिंग में उतरने वालीं पहली भारतीय महिला रैसलर बनीं थी। उनके काम को देखते हुए WWE ने कविता देवी को साइन कर लिया था और इसके बाद वो आधिकारिक तौर पर WWE का हिस्सा हैं। कविता देवी का सामना 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट के पहले राउंड में न्यूजीलैंड की डकोटा काई के साथ हुआ था। भले ही कविता देवी इस मैच को हार गईं, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सभी को दिल जीत लिया था। इसके बाद लगातार भारत का झंडा उन्होंने WWE में लहराया है। WWE ने अभी अपनी प्रेस रिलीज जारी कि और इसमें एलान किया है कि कविता देवी मे यंग क्लासिक के दूसरे टूर्नामेंट का हिस्सा भी बनेंगी। इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। मुंबई में ब्रॉन स्ट्रोमैन के प्रेस इवेंट में इस बात का एलान किया गया था। साथ ही साथ वो वीडियो लिंक भी जारी किया गया जिसमें कविता देवी इस समय फ्लोरिडा में ट्रेनिंग कर रही है। मे यंग क्लासिक टूर्नामेंट में 32 सुपरस्टार हिस्सा लेंगी। पिछले साल पहले ही राउंड में कविता देवी बाहर हो गई थी। लेकिन इस बार उम्मीद है कि वो आगे तक जाएंगी। पिछले साल कविता देवी की वीडियो भारत में जबरदस्त हिट साबित हुई और वीडियो को करीब 16 मिलियन व्यूज़ हासिल हुए, जोकि बहुत हैरानी वाली बात है। किसी भी वीडियो पर इतने व्यूज़ तो किसी बड़े सुपरस्टार को भी नहीं मिल पाते, जितने कविता देवी की वीडियो को मिले। कविता देवी द ग्रेट खली की स्टूडेंट हैं। वो साल 2016 में द ग्रेट खली की रैसलिंग प्रमोशन कॉन्टिनेंटल रैसलिंग एंटरटेनमेंट का भी हिस्सा रह चुकी हैं। प्रो रैसलिंग में आने से पहले कविता वेट लिफ्टिंग में थीं। साल 2002 में कविता ने फरीदाबाद में वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। पिछले साल उन्होंने साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल हासिल किया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications