द ग्रेट खली मेरे फेवरेट रैसलर हैं: कविता देवी

30 अगस्त 2017, ये वो तारीख है जब WWE में कविता देवी द्वारा इतिहास रचा गया। केसरी रंग के सूट-सलवार में रिंग में लड़ती हुईं कविता देवी की एक वीडियो ने मानो पूरे भारत में खलबली मचा दी। हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही थी। हरियाणा के एक छोटे से गांव में पैदा हुईं कविता WWE रिंग में आकर लड़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते भारत का नाम रौशन किया। 'मे यंग क्लासिक' में डकोटा काई के खिलाफ लड़े गए कविता के मैच की वीडियो को करीब 3 करोड़ बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। जॉन सीना, अंडरटेकर, रोमन रेंस जैसे रैसलरों की वीडियो पर भी इतने ज्यादा व्यू नहीं आते हैं। कविता देवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए फैंस द्वारा पूछे गए ढेर सारे सवालों का जवाब दिया। इनमें ट्रिपल एच के साथ मुलाकात, फेवरेट रैसलर, रैसलमेनिया में लड़ना जैसे सवाल शामिल थे। एक फैन ने कविता देवी से ट्रिपल एच से मुलाकात को लेकर सवाल किया। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, "ट्रिपल एच बहुत ही अच्छे और शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। भारत की तरफ से WWE में आने वाली पहली महिला बनने पर उन्होंने मुझे बधाई देते हुए कहा था कि मुझे तुम पर गर्व है।" फेवरेट रैसलर के बारे में कविता देवी ने बताते हुए कहा कि उनके फेवरेट रैसलर द खली हैं और वो जॉन सीना और अंडरटेकर के मैचों को टीवी पर देखा करती थीं। देवी ने अपने ड्रीम प्रतिद्वंदियों के बारे में बताया कि वो शार्लेट, कायरी सेन, बैकी लिंच, साशा बैंक्स के खिलाफ मैच लड़ना चाहती हैं। कविता देवी ने रैसलमेनिया के दौरान हुए बैटल रॉयल मैच में हिस्सा लिया था। इस दौरान वो NXT की कई सुपरस्टार्स के साथ रिंग में नजर आई थीं। रैसलमेनिया में लड़ने को लेकर कविता ने कहा कि ये उनके लिए कभी ना भुलाने वाला पल था। देवी ने कहा कि इतने बड़े लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बहुत गर्व की बात है। पूरे देश को मुझ पर गर्व है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications