WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रैसलिंग कंपनी है, जिसमें अलग-अलग देशों के रैसलर हैं। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, भारत के साथ-साथ पाकिस्तानी रैसलर भी WWE का हिस्सा हैं। पाकिस्तानी मूल के WWE सुपरस्टार मुस्तफा अली के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हुई। मुस्तफा अली Nat Geo द्वारा लाई गई लिस्ट का हिस्सा बने हैं, जिसमें बताया गया है कि कैसे दक्षिण एशियाई अमेरिकी लोग नए अमेरिकन ड्रीम को पूरा कर रहे हैं। अली ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। वहीं WWE ने ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इससे जुड़ा एक आर्टिकल शेयर किया। Featured in @NatGeo "How South Asian Americans Are Building a New American Dream." https://t.co/SCCQ7YAwp6 pic.twitter.com/45nrQS6ZQl — Mustafa Ali / Adeel Alam (@MustafaAliWWE) September 4, 2018 इस लिस्ट में दक्षिण एशियाई मूल के अमेरिकी लोगों की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है। इसमें भारत के भी कई लोग शामिल हैं। सबसे चर्चित नाम एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का है। सुनीता विलियम्स लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहीं थी और भारत का नाम रौशन किया था। लिस्ट में फेमस पंजाबी सिंगर बोहिमिया का नाम भी है। मुस्तफा अली उर्फ अदील आलम का जन्म अमेरिका में हुआ था, लेकिन वो पाकिस्तानी मूल के नागरिक हैं। 32 साल के अली WWE क्रूजरवेट डिवीजन में परफॉर्म करते हैं। अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स की वजह से फेमस रहने वाले अली ने कई जबरदस्त मैचों से फैंस का दिल जीता है। रैसलर होने के अलावा मुस्तफा अली पुलिस ऑफिसर भी रह चुके हैं। वो पहले पाकिस्तानी नागरिक थे, जोकि WWE का हिस्सा बना। अली साल 2003 से ही प्रोफेशनल रैसलिंग का हिस्सा बने हुए हैं। करीब 13-14 साल तक उन्होंने कई सारे इंडिपेंडेंट प्रमोशंस में काम किया और वहां कई सारे टाइटल हासिल किए। साल 2016 में WWE क्रूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट लेकर आई। अली इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने थे, हालांकि वो पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए थे। अली उसके बाद NXT में नजर आए और मेन रोस्टर के क्रूजरवेट डिवीजन में आकर उन्होंने कई तगड़े मैच लड़े हैं। बडी मर्फी और मुस्तफा अली के बीच हुआ ये मैच आपको उनका फैन बना देगा।