Raw और Smackdown के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स किस देश के हैं?

रैसलिंग का नाम आते ही सबसे ध्यान में सबसे पहले अमेरिका का नाम आता है। इसके पीछे की वजह है अमेरिको को ही रैसलिंग का ही गढ़ माना जाता है। विंस मैकमैहन ने WWE को पूरे विश्व में काफी फेमस भी किया हुआ है। हालांकि यह बात नहीं कही जा सकती है कि सभी रैसलर भी अमेरिका से ही आते हैं। पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि दूसरे देशों के रैसलर्स ने आकर काफी नाम कमाया है। WWE की बात की जाए तो इस समय लगभग एक दर्जन देशों के सुपरस्टार्स रिंग में आकर अपना जलवा बिखेरते हैं। यहां तक कि सभी रैसलर्स के काफी फैंस भी हैं, जिन्हें एक्शन में देखने के लिए हमेशा ही फैंस काफी उत्साहित होते हैं। शेमस कई सालों से WWE में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वो आयरलैंड में पैदा हुए और उसके बाद अमेरिका में आकर WWE में अपना नाम बनाया। रोमन रेंस, जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, एजे स्टाइल्स इन सभी सुपरस्टार्स को फैंस को काफी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि यह सभी दिग्गज सुपरस्टार्स कौन से देश से आते हैं? WWE में इस समय अमेरिका, भारत, जापान, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, स्विट्जरलैंड, बुल्गेरिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, घाना और मैक्सिको जैसे देशों के सुपरस्टार्स हैं, जिन्हें फैंस काफी पंसद करते हैं। आइए नजर डालते हैं रॉ और स्मैकडाउन के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स किस देश के हैं? अमेरिका: रोमन रेंस, अंडरटेकर, जॉन सीना, डेनियल ब्रायन, ब्रॉक लैसनर, एजे स्टाइल्स, कर्ट एंगल, रोंडा राउजी, एलेक्सा ब्लिस, कार्मेला, रैंडी ऑर्टन, द मिज, सैथ रॉलिंस, डीन एंब्रोज। भारत: जिंदर महल, सुनील सिंह, समीर सिंह (भारतीय मूल के कनाडाई रैसलर) पाकिस्तान - मुस्तफा अली कनाडा - केविन ओवंस, सैमी जेन, बॉबी रूड, टाय डिलिंजर, नटालिया टायलर ब्रीज, आयरलैंड- फिन बैलर, शेमस, बैकी लिंच स्विट्जरलैंड- सिजेरो जापान- असुका, शिंस्के नाकामुरा ऑस्ट्रेलिया- नाया जैक्स बुल्गेरिया- रूसेव घाना (अफ्रीका)- कोफी किंग्सटन इंग्लैंड- ड्रू मैकइंटायर मैक्सिको- सिनकारा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications