WWE सुपरस्टार सैमी जेन पिछले कुछ महीनों से चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं। खबरें सामने आई थी कि एक लाइव इवेंट के दौरान उनके दोनों कंधे पूरी तरह से चोटिल हो गए और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी। सैमी जेन ने जून महीने में दाहिने कंधे की सर्जरी करवाई थी। अब उन्होंने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी कि उनकी बाएं कंधे की सर्जरी भी हो चुकी है। सैमी जेन ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल के बैड पर लेटे हुए फोटो शेयर कर कहा, "कौन कहता है कि दोनों कंधों की सर्जरी कराने में मज़ा नहीं है। ये देखो मुझे गाउन पहनने को मिला।" Who ever said bi-lateral rotator cuff surgery wasn't fun? I get to wear a gown! A post shared by Sami Zayn (@samizayn) on Aug 7, 2018 at 9:00am PDT सैमी जेन सीरियाई मूल के कनाडाई रैसलर हैं। WWE में आने से पहले सैमी ने इंडिपेंडेंट रैसलिंग सर्किट पर काफी नाम कमाया था और वहां वो एल जैनेरिको के नाम से लड़ते थे। उन्होंने प्रो रैसलिंग गुरिल्ला, चिकारा, रिंग ऑफ ऑनर जैसे कंपनियों में काम किया। जनवरी 2013 में सैमी जेन ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। NXT में रहते हुए वो चैंपियन भी बने। उनकी केविन ओवंस के साथ दुश्मनी WWE की सबसे बड़ी दुश्मनियों में शुमार हुई। चोटिल होने से पहले सैमी जेन, बॉबी लैश्ले के साथ दुश्मनी में नजर आ रहे थे। दोनों कंधों की सर्जरी और उससे ठीक होने में सैमी जेन को काफी समय लग सकता है। इस साल वो WWE में दिखें, इस बात की उम्मीद काफी कम लगती है। आपको बता दें कि सैमी जेन को साल 2015 में जॉन सीना के साथ मंडे नाइट रॉ में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच लड़ते हुए भी कंधे की चोट लगी थी। फिर उन्होंने साल 2016 में वापसी की और WWE को बताया था कि उनका कंधा अब पहले जितना मजबूत नहीं रहा है।