Raw में पॉल हेमन के नए रोल का हुआ खुलासा

WWE में पॉल हेमन का बड़ा नाम है। रैसलिंग इतिहास के वो सबसे बड़े बुकर और प्रमोटर हैं। पहले ECW में उन्होंने बड़ा नाम कमाया और उसके बाद WWE में ब्रॉक लैसनर का एडवोकेट रहते हुए ऑन स्क्रीन उन्होंने धमाका मचाया। WWE में ब्रॉक लैसनर का करियर अब लगभग नीचे की ओर जा रहा है। पॉल हेमन भी इसके साथ ही ऑन स्क्रीन रोल छोड़ देंगे। लैसनर अब टाइटल गंवाने के बाद UFC में करियर बनाने जा रहे है। तमाम रिपोर्ट में हेमन के नए रोल के बारे में तमाम बातें की गई है। फाइटफुल की रिपोर्ट के अनुसार ये कहा जा रहा है कि रॉ में अब बैकस्टेज पॉल हेमन काम करेंगे। साल 2006 में पॉल हेमन ने WWE छोड़ दी थी और इसके बाद वो साल 2012 में वापस आए। इसके बाद से वो लगातार ब्रॉक लैसनर के ऑन स्क्रीन आवाज बने रहे है। इसके अलावा सीएम पंक के साथ भी वो थे। माइक में पॉल हेमन का मुकाबला कोई नहीं कर सकता और ये इस बिजनेस के लिए सबसे अच्छा है। WWE में लैसनर का ऊंचा नाम बनाने में पॉल हेमन का बड़ा हाथ है। 27 अप्रैल 2018 को ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में अंतिम बार हेमन नजर आए थे। इसके बाद से वो WWE टेलीविजन में नजर नहीं आए है। यहां स्टील केज में रोमन रेंस के साथ लैसनर का मुकाबला हुआ था। यहां लैसनर की जीत हुई थी। फाइटफुल की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते रॉ में बैकस्टेज में वो नजर आए थे। राइटर की लिस्ट में वो शामिल थे। रॉ के ओपनिंग सैगमेंट के राइटर पॉल हेमन ही थे। रोमन रेंस और बॉबी लैश्ली का जो सैगमेंट हुआ था इसके राइटर पॉल हेमन ही थे। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें यहां रोड राइटर के तौर पर जाना चाहता है। लैसनर की वापसी का अभी कुछ पता नही है। जिस दिन लैसनर ऑन स्क्रीन आएंगे तो उस दिन पॉल हेमन भी उनके साथ नजर आएंगे। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications