SummerSlam में नए मूव के साथ नजर आ सकते हैं सैथ रॉलिंस

Ankit

सैथ रॉलिंस भले ही WWE में टॉप गाय नहीं हो लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी दिग्गज से कम नहीं है। सैथ रॉलिंस 19 अगस्त (भारत में 20 अगस्त) को होने वाली समरस्लैम में रॉलिंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए डॉल्फ जिगलर के खिलाफ लड़ने वाले हैं। इससे पहले भी सैथ और जिगलर की जंग हुई है लेकिन रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा । समरस्लैम में रॉलिंस जीत सकते हैं क्योंकि वो नए मूव्स को सीख रहे हैं। सैथ रॉलिंस ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को रैसलमेनिया 34 में जीतकर अपना रैसलिंग ग्रैंडस्लैम पूरा किया। उसके बार कई बार उन्होंने सुपरस्टार्स को ओपन चैलेंज दिया। डॉल्फ ने जब इस चुनौती को स्वीकार किया तो लग रहा था कि सैथ रॉ में फिर जीत जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सैथ को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। सैथ रॉलिंस इन दिनों शंघाई में है, जहां वो 1 सितंबर को WWE के लाइव इवेंट को प्रमोट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शंघाई में लोगों से बातचीत की। एयरक्राफ्ट चलने की ट्रेनिंग ली औ कूंफू भी खीख लिया। सैथ रॉलिंस कूंफू की प्रैक्टिस करते हुए नजर आए और उन्होंने कुछ मूव्स लगाने की कोशिश की। तो क्या ये मान लिया जाए की सैथ रॉलिंस समरस्लैम में कूंफू करते हुए नजर आएंगे और डॉल्फ को मात देंगे।अगर सैथ रॉलिंस पीपीवी इसका इस्तेमाल करेंगे तो काफी शानदार होगा।

Ad
youtube-cover
Ad


इसके अलावा सैथ रॉलिंस शघांई के जिम में भी गए जहां उन्होंने समरस्लैम के लिए पसीना बहाया। पिछले साल समरस्लैम में सैथ ने डीन के साथ मिलकर रॉ की टैग टीम का खिताब जीता था। इस साल कयास लगाया जा रहा है कि रॉलिंस की मदद के लिए उनके दोस्त डीन एम्ब्रोज वापसी करेंगे।

खैर, समरस्लैम की उल्टी गिनती शुरु हो गई है, जबकि शंघाई के इस इवेंट में अभी वक्त है। आपको बता दे कि शंघाई में जॉन सीना भी शिरकत करने वाले हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications