WWE न्यूज: दिनभर की बड़ी खबरें- 22 फरवरी, 2019

Enter caption

WWE न्यूज: WWE ने कैंसर से जूझ रहे रोमन रेंस की वापसी का किया एलान

रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। फैंस इस खबर को जानकर काफी खुश हो जाएंगे। इंतजार अब खत्म हो गया है। पिछले साल अक्टूबर में रोमन रेंस ने अपनी ल्यूकीमिया बीमारी के बारे में बताकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। तब से वो WWE में नजर नहीं आए है। उनके जाने के बाद से WWE को काफी नुकसान भी हुआ है। फैंस हर पल उनका इंतजार कर रहे है।अक्टूबर के बाद अब पहली बार रोमन रेंस रिंग में अपनी वापसी करने वाले हैं। ये बात किसी और ने नहीं बल्कि खुद विंस मैकमैहन ने दी है।


रोमन रेंस की वापसी पर खुशी से झूम उठे WWE सुपरस्टार्स के चेहरे

विंस मैकमैहन ने जैसे ही रोमन रेंस की रॉ में वापसी का एलान किया वैसे ही पूरा WWE यूनिवर्स खुशी से झूम उठा है। रॉ में वो वापसी कर अपनी हेल्थ पर अपडेट करेंगे। पिछले साल अक्टूबर के बाद पहली बार रोमन रेंस नजर आएंगे। और ये बहुत अच्छी खबर फैंस के लिए है। काफी दिनों से रोमन रेंस का इंतजार फैंस कर रहे थे।विंस मैकमैहन ने ट्विटर पर बताया की रोमन इस हफ्ते की मंडे नाईट रॉ में नजर आएंगे और अपनी हेल्थ अपडेट देंगे। इस खबर से WWE यूनिवर्स में एक बार फिर उत्साह नज़र आ रहा है। ट्विटर पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही है।


WWE न्यूज: WWE के इस बड़े सुपरस्टार को डेट कर रही हैं शार्लेट फ्लेयर

WWE की 'क्वीन' कहे जाने वाली शार्लेट फ्लेयर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं।पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि शार्लेट फ्लेयर स्मैकडाउन लाइव सुपरस्टार एंड्राडे को डेट कर रही हैं ।शार्लेट ने भी इस बात पर मुहर लगाई है कि वो एंड्राडे को डेट कर रही हैं। पिछले कुछ हफ्तों से इन दोनों को पब्लिक में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। शार्लेट फ्लेयर ने एंड्राडे के साथ अपने रिश्ते को तब सार्वजनिक किया, जब एक फैन ने ट्विटर पर इन दोनों को "पावर कपल" कहकर सम्बोधित किया। ख़बरों की मानें तो ये दोनों अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश नहीं कर रहे है। बैकस्टेज में अधिकतर लोगों को पता है की शार्लेट और एंड्राडे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


WWE न्यूज: दिग्गज सुपरस्टार्स को टॉप पर देखना चाहते हैं विंस मैकमैहन

डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को लेकर एक अच्छी खबर लिखी है। उन्होंने कहा कहा कि,"फिलहाल के समय में आइडिया यही है कि रोंडा राउज़ी चाहे जब कंपनी छोडकर जाएंगी उसके बाद शार्लेट फ्लेयर, बैकी लिंच और लेसी इवांस कंपनी की टॉप तीन विमेंस रैसलर्स होंगी। भले ही यह चौंकाने वाली बात है लेकिन फिलहाल कंपनी यही देख रही है।"

Quick Links