WWE के कई स्टार्स अलग-अलग प्रकार के जुर्म में जेल जा चुके हैं। कुछ ने चोरी की थी तो कुछ गाड़ी को तेज़ चला रहे थे। अब पता चल रहा है की WWE हॉल ऑफ फेमस जैरी 'द किंग' लॉलर को घरेलू हिंसा के आरोप में जेल भेजा गया है। कहा जा रहा है की उनकी 27 साल की गर्लफ्रेंड को भी इसी वजह से जेल भेज दिया गया है। ये लोग अपने मेम्फिस वाले घर में आज लड़ाई करते हुए पाए गए, जो काफी हिंसक हो गई। लॉलर और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरीन मैकब्राइड 2011 से ही डेट कर रहे हैं। इन पर आरोप है की ये लोग अपनी किचन में लड़ रहे थे। उनकी गर्लफ्रेंड ने आरोप लगाया है की लॉलर उन्हे किचन में धक्का दे रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है की पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही वो मौके पर पहुँच गए, और दोनों की शिकायत पर पुलिस इन दोनों को ही गिरफ्तार करना सही समझा। अब देखते हैं की आगे क्या होता है, वैसे अभी मिली खबरों के अनुसार लॉलर और उनकी गर्लफ्रेंड को जेल से छोड़ दिया गया है। इसके अलावा इस मुद्दे पर कोई भी अपडेट नहीं है।