जॉन सीना WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। 23 अप्रैल को द लीडर ऑफ सीनेशन ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया। 23 अप्रैल 1977 को फ्लोरिडा में जन्में जॉन सीना ने अपने करियर में वो सब हासिल किया, जिसकी उम्मीद कोई रैसलर करता है। सीना ने जिम में वेट ट्रेनिंग कर अपना बर्थडे मनाया। इस दौरान वो वेट उठाते और डैड लिफ्टिंग करते हुए नजर आए। सीना ने एक्सरसाइज़ की वीडियो ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने पहली वीडियो में लिखा, "41 साल का हो गया हूं और 226 किलो के डैडलिफ्ट मार रहा हूं।" 41 years old. 500lbs x3 “clean grip” deadlift. #EarnTheDay #NeverGiveUp #RAW pic.twitter.com/U9b4q1KioI — John Cena (@JohnCena) April 24, 2018 41 years old. 160kg. NEVER let age define effort. #EarnTheDay #NeverGiveUp #RAW pic.twitter.com/jhXOQTnxxk — John Cena (@JohnCena) April 23, 2018 ( उम्र को अपनी कोशिशों के आड़े मत आने दो) 16 बार के पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना के लिए पिछले कुछ दिन अच्छे नहीं रहे हैं। हाल ही में सीना और निकी बैला ने एलान किया था कि वो अपने रिलेशनशिप को खत्म कर रहे हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी थी। ब्रेकअप के बाद से ही सीना या निकी बैला, किसी ने भी मीडिया से इस बारे में कोई बात नहीं की है। साल 1999 में जॉन सीना ने पहली बार रैसलिंग के लिए ट्रेनिंग करना शुरु किया था। 2001 में उन्हें WWE द्वारा साइन कर लिया था, जिसके बाद वो ओहायो वर्ल्ड रैसलिंग में नजर आए। जॉन सीना ने साल 2002 में WWE मेन रोस्टर में डैब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने कर्ट एंगल के चैलेंज का जवाब देते हुए उनके खिलाफ अच्छा मैच लड़ा। मैच के बाद बैकस्टेज के दौरान अंडरटेकर ने सीना के काम की तारीफ करते हुए उनसे हाथ मिलाया था। उसके बाद से सीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। WWE में रैसलिंग करने के अलावा सीना बहुत सारी फिल्मों का हिस्सा भी बन चुके हैं। जिनमें फर्डिनेंड, द मरीन, ब्लॉकर्स, द वॉल जैसे फिल्में शामिल हैं। जॉन सीना के जन्मदिन के मौके पर विंस मैकमैहन ने उन्हें बधाई दी। A man of so many talents and an unrivaled work ethic. A true champion in every sense and inspiration to millions worldwide. Happy Birthday, @JohnCena. pic.twitter.com/RSt867vc2d — Vince McMahon (@VinceMcMahon) April 23, 2018