स्मैकडाउन शो जल्द ही मंगलवार की जगह शुक्रवार को फॉक्स स्पोर्ट्स पर दिखाया जाएगा जबकि भारतीय फैंस इस शो को शनिवार को देख सकते हैं। शो का प्रीमियर 4 अक्टूबर को किया जाएगा। WWE अपने प्रीमियर शो को किसी भी तरह से शानदार बनाना चाहता ही। इसी कड़ी में अब फॉक्स स्पोर्ट्स ने शो के प्रीमियर को लेकर बड़ी जानकारी दी हैं। ये भी पढ़ें: 4 सुपरस्टार्स जो ब्लजिन ब्रदर्स के खिलाफ रोमन रेंस की मदद कर सकते हैंउन्होंने अपने प्रेस रिलीज में बताया है कि 27 सितंबर से ही चैनल पर स्मैकडाउन का एक घंटे का स्पेशल शो प्रसारित किया जाएगा। इसमें इस दिन WWE स्मैकडाउन ग्रेटेस्ट हिट्स शो होगा। जिसे होस्ट शार्लेट फ्लेयर और द मिज़ करेंगे। इसके बाद सितंबर 29 को जॉन सीना WWE रेसलमेनिया लैजेंडरी मूमेंट के शो को होस्ट करेंगे। इसमें वो फैंस को रेसलमेनिया के यादगार मूमेंट्स के बारें में बताएंगे, जो अभी तक 35 सालों में हुआ हैं। इसके अलावा चैनल ने WWE स्मैकडाउन को लेकर एक नया ट्विटर अकाउंट भी बनाया है। वहीं चैनल अब शो को लेकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज भी लॉन्च कर चुका है। Our very own @JeffGordonWeb lends a helping hand for @WWE FRIDAY NIGHT SMACKDOWN's big move to FOX this fall 🚛📑: https://t.co/WN0HOSP0mW#WereAllSuperstars pic.twitter.com/64Qql9Fbhu— FOX Sports PR (@FOXSportsPR) September 17, 2019आपको बता दें कि शो के प्रीमियर पर लैसनर का सामना WWE चैंपियनशिप के लिए कोफ़ी से होगा। ये दोनों स्टार अपने करियर में सिर्फ एक बार ही एक-दूसरे के आमने-सामने हुए हैं। जिसमें लैसनर ने उन्हें बेहद आसानी से हरा दिया था। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE अब किस तरह से इन दोनों स्टार्स को एक-दूसरे के खिलाफ बुक करता हैं। इन सबके के अलावा शो पर कई बड़े स्टार्स भी वापसी करेंगे। जिसमें रिक फ्लेयर, हल्क होगन और स्टिंग जैसे नाम हैं। ऐसे में अब इन स्टार्स के आने के बाद फैंस की निगाह एक बार फिर से स्मैकडाउन पर टिक गई है। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं