केन ने बताया कौन है उनका पसंदीदा टैग टीम पार्टनर

WWE के हॉल ऑफ फेमर, जिम रॉस द्वारा आयोजित किये गया द रॉस रिपोर्ट के लेटेस्ट एडिशन में सुपरस्टार केन विशेष अतिथि थे। इस पॉडकास्ट पर केन ने होने वाले इलेक्ट्रॉल कंपैगन्स, द अंडरटेकर और पॉल बेरर से अपने रिश्ते और मौजूदा समय मे ब्रॉन स्ट्रोमन की स्थिति के बारे में बात की। 1997 में अंडरटेकर के भाई के रूप में केन ने अपना डेब्यू किया था। आगे के कई सालों में केन कई बार वर्ल्ड चैंपियन, हार्डकोर चैंपियन, टैग टीम चैंपियन और मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट विजेता रह चुके हैं। WWE में हुए ड्राफ्ट में केन को स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा बनाया गया है। WWE और WCW में केन ने लम्बे समय तक काम किया और इस दौरान उन्होंने 12 बार टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। जिसमें से तीन बार उन्होंने इसे अपने सौतेले भाई के साथ जीता। उन्होंने ये भी बताया कि अंडरटेकर उनके पसंदीदा टैग टीम पार्टनर हैं। केन ने कहा कि बाकियों की तरह उन्हें भी अंडरटेकर के रिटायरमेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कंपनी में सबकुछ हासिल कर लिया है और अब उन्हें कुछ हासिल करने की ज़रूरत नहीं है। पिछले कुछ सालों में डेविल केन, ब्रे वायट और वायट फैमिली के खिलाफ फ्यूड में लगे हुए थे और वो वायट फैमिली के पूर्व सदस्य ब्रॉन स्ट्रॉमैन से काफी प्रभावित हुए हैं। केन के अनुसार "मॉन्स्टर अमंग मेन" में काबिलियत है और वो बहुत आगे तक जा सकते हैं। इसके साथ साथ उन्होंने डेब्यू के बाद स्ट्रोमन में आए सुधार की भी काफी तारीफ की। केन टेनेसी के नॉक्स काउंटी के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और इसलिए WWE से छुट्टी ली हुई है।पॉडकास्ट पर केन ने बताया कि वो फवरी से काम मे व्यस्त हो जाएंगे और WWE को सीमित समय दे पाएंगे। ब्रॉन स्ट्रोमन मौजूदा समय के एक लोकप्रिय स्टार हैं और कंपनी में उनकी कामयाबी पक्की है। अच्छी बात ये है कि केन जैसे लैजेंड भी इस बात से सहमत हैं और उनकी तारीफ करते हैं। हम आने वाले चुनावों में केन को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। लेखक: एल मेजोर, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications