रोमन रेंस के विलन बनने को लेकर कर्ट एंगल ने दिया बड़ा बयान

हाल ही में कर्ट एंगल फेसबुक सवाल और जवाब का हिस्सा बने, जहां पूर्व WWE चैंपियन रोमन रेंस के हील बनेंगे का सवाल भी पूछा गया।

Ad

रोमन रेंस, विंस मैकमैहन के प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और चार साल पहले शील्ड के टूटने के बाद से उन्हें कंपनी में जॉन सीना के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि विंस मैकमैहन का ये आईडिया दर्शकों ने पूरी तरह नहीं अपनाया।

पिछले कुछ महीनों में रोमन रेंस की लगातार हार के बाद ऐसी खबरें थी कि कंपनी अपने प्रोजेक्ट से पीछे हटने का सोच रही है। वहीं मॉन्स्टर, ब्रॉन स्ट्रोमैन उनकी जगह लेते दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में हुए फेसबुक के सवाल पर जवाब सेशन में रॉ के जनरल मैनेजर, कर्ट एंगल से पूछा गया कि क्या WWE रोमन रेंस को हील टर्न करेगी?

“हां और नहीं। फैंस हमेशा रोमन रेंस को प्रतिक्रिया देंगे चाहे वो सकारात्मक दें या फिर नकारात्मक। दर्शकों को उनकी परवाह है। चाहे वो फेस बने या हील बने वो हमेशा "द गाए" रहेंगे। वो जब भी स्टेज पर आते हैं उन्हें जोरदार प्रतिक्रिया मिलती है। ये उनकी लोकप्रियता का असर है और ये अच्छी बात है।”

ऐसा लग रहा है WWE रोमन रेंस के लिए किसी भी तरह का रिएक्शन देखना पसंद करेगी चाहे वो पॉजिटिव हो या फिर नेगेटिव।

ब्रॉक लैसनर के हाथों हार के बावजूद WWE रोमन रेंस को बेबीफेस के रूप में पुश करेगी और शायद इसी के लिए जिंदर महल के खिलाफ उनके फिउड की तैयारी की जा रही है।

द अंडरटेकर को हराने की अगली रात ही रोमन रेंस को हील टर्न कर जाना चाहिए था। उनके हील टर्न का ये सही मौका था। दर्शकों में उनके खिलाफ आक्रोश था लेकिन वहां WWE ने ये फैसला नहीं लिया और रोमन रेंस का सारा मोमेंटम खराब हो गया। रोमन रेंस, फेस की जगह हील बनकर अच्छा काम करते और दर्शक भी इसे काफी पसंद करते। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि WWE ये कदम कब उठाती है।

लेखक: फिलिपा मारी, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications