सीएम पंक के साथ छिड़ी कानूनी लड़ाई से WWE को बहुत नुकसान हो रहा है ?

Fightful.com के एक आर्टिकल में क्रिस हैरिंग्टन ने WWE के पूर्व स्टार सीएम पंक और WWE के डॉक्टर क्रिस अम्मान के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के बारे में कई जानकारी दी। उस जानकारी में हैरिंग्टन ने बताया कि फरवरी 2016 में जारी हुए आदेश के बाद उसे कुछ डॉक्यूमेंट्स जुटाने में करीब $241,006.52 की राशि खर्च करनी पड़ेगी। उसके पहले साल 2015 में डॉक्टर अम्मान ने सीएम पंक के खिलाफ केस किया। कॉल्ट कबाना के आर्ट ऑफ रैसलिंग पॉडकास्ट पर सीएम पंक ने कुछ टिप्पणी की थी। उन टिप्पणियों में सीएम पंक ने डॉक्टर अम्मान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उनपर MSRA का गलत इलाज किया। हद से ज्यादा एन्टीबायटिक्स लेने का सुझाव दिया और उनकी चोट का इलाज नहीं किया। डॉक्टर अम्मान ने सीएम पंक पर केस करते हुए उनपर हुए सभी नुकसानों की भरपाई करने के लिए कहा है। इस वजह से WWE से अम्मान के आरोपों को सच साबित करने के लिए सबूत मांगे गए, जिसपर कंपनी ने कहा कि उन पर ढाई लाख डॉलर का खर्च आ सकता है। हालांकि सुनने में ये राशि बहुत ज्यादा है लेकिन अगर इसकी तुलना कंपनी के मुनाफे से की जाए तो उसके सामने ये कुछ नहीं है। वैसे भी WWE को पूरी रकम भरने की ज़रूरत नहीं है। 2016 में एक जज ने कहा कि सीएम पंक और कंपनी 50 - 50 फीसदी रकम भर सकते हैं। जिसके बाद WWE को $120,000 भरने पड़ेंगे। लेकिन इसमें अभी देरी है। एक जज ने रकम दोनों के बीच बराबरी से बांटने का सुझाव दिया, जिसपर पंक को आपत्ति हो गयी। इसके उलट उन्होंने केवल $39,776 भरने का प्रस्ताव रखा। अभी भी WWE और पंक में बहुत दूरी है और दोनों को $241,006.52 का बंटवारा करना है। आर्टिकल में आगे हैरिंगटन ने लिखा कि ये झगड़ा अभी और आगे तक जाएगा। लम्बी कहानी को छोटा करते हुए हम कहना चाहेंगे कि WWE $241,006.52 की राशि की मांग कर रही है। भले ही ये राशि बहुत ज्यादा लग रही होगी लेकिन ये सीमाओं के भीतर ही है। वैसे भी ये राशि कंपनी के मुनाफे के सामने कुछ नहीं है। इस केस को चलते हुए 2 साल हो गए हैं और अगर आप लम्बे कानूनी कागज पढ़ने में दिलचस्पी रखते हैं तो इसे पढ़ने में आपको मजा आएगा। लेखक: इलियट बिनक्स, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications