नेविल ने क्रूजरवेट डिवीजन में अपने किरदार और चैम्पियन रिच स्वान के बारे में काफी कुछ बताया

हाल में Nola.com नाम की वैबसाइट के साथ बातचीत में 205 लाइव के सुपरस्टार नेविल ने खुद को क्रूजरवेट का किंग बुलाए जाने और WWE क्रूजरवेट चैम्पियन रिच स्वान के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी। दो महीने तक रैसलिंग एक्शन से दूर रहने के बाद नेविल ने रोडब्लॉक पे-पर-व्यू में वापसी की। शुरुआत में ऐसा लगा कि वो रिच स्वान को उनका टाइटल बचाने के लिए मुबारकबाद देने आए है, लेकिन पूर्व NXT चैम्पियन ने आकर रिच स्वान और टीजे पर्किन्स पर हमला कर दिया। उसके बाद से नेविल ने क्रूजरवेट चैम्पियन के ऊपर हमला करने का कोई छोड़ा और वो इस बात का दावा करते रहे कि वो क्रूजरवेट के किंग हैं। हालांकि रॉ के आखिरी एपिसोड में स्वान ने नेविल पर हमला किया जब वो लिंस डोरैडो को मार रहे थे। Nola.com के साथ बातचीत के दौरान नेविल ने कहा, "वो नए क्रूजरवेट डिवीजन के नए किंग है और वो इसमें मानते भी है। उन्होंने कहा कि जो भी 205 लाइव देखते होंगे, वो इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि क्रूजरवेट का किंग कौन है।" द रेड एरो ने यह भी कहा, "वो रिच स्वान को काफी समय से जानते हैं और उनकी उनसे कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है, लेकिन वो सिर्फ स्वान के ऊपर इसलिए हमला कर रहे है, क्योंकि उन्हें क्रूजरवेट चैम्पियन बनना हैं, साथ में वो इस डिवीजन को डोमिनेट करना चाहते हैं।" नेविल को क्रूजरवेट डिवीजन के टॉप पर पहुँचने का मौका रॉयल रंबल में मिलेगा, जहां उनका सामना रिच स्वान से WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए होगा। निश्चित ही नेविल के पास क्रूजरवेट डिवीजन के टॉप स्टार बनने के सारे गुण मौजूद है, लेकिन इससे बाकी सुपरस्टार्स को उनके नीचे रखना होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications