पूर्व NXT चैम्पियन नेविल, जिन्होंने WWE में अपने डैब्यू के बाद से ही मेन रोस्टर में सबको काफी प्रभावित किया है। उनकी सफलता का अंदाज़ा इसी बात से किया जा सकता है कि उन्हें 2015 में ब्रेक आउट स्टार ऑफ द ईयर का स्लैमी अवार्ड मिला। नेविल की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी रिंग में उनके प्रदर्शन को देखते हुए, WWE को उनको चैंपियनशिप के लिए सामने लाया गया। उन्हें रैसलमेनिया 32 में इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप के किए मौका मिलना था और यह अफवाह भी थी कि वो उसे जीतेंगे भी। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया और नेविल रैसलमेनिया से एक हफ्ते पहले चोटिल हो गए। उन्हें यह चोट 14 मार्च को रॉ के समय क्रिस जेरीको के साथ लड़ते हुए लगी। उनके पैर की हड्डी टूट गई और इसी कारण वो तीन महीने से रिंग से दूर है। हाल ही में उन्हें लड़ने के लिए अनुमति मिल गई और अफवाहों की मानें तो वो जल्द ही वापसी करने वाले है। एक रिपोर्ट की मानें तो नेविल ने इस हफ्ते की स्मैकडाउन से पहले डार्क मैच में हिसा लिया और उन्होंने उसमे पूर्व NXT चैम्पियन बो डैलस को हराया। फैंस को इस मैच में उनका एक नया लुक देखने को मिला। वापसी के बाद नेविल की फोटो Breaking news! @WWENeville returns at #WWEGrandRapids! #SmackDown pic.twitter.com/3fj8zT0ZES — Brock Lesnar Guy (@BrockLesnarGuy) 12 July 2016 ( #WWEGrandRapids नेविल की वापसी) हालांकि यह सिर्फ डार्क मैच था और उनके वापसी की आखिरी डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है। नेविल के अगले हफ्ते होने वाले ब्रैंड स्पलिट में शामिल हो सकते है। लेखक- एल मेजर, अनुवादक- मयंक महता