नाया जैक्स को सोशल मीडिया पर उनके शरीर को लेकर ट्रोल किया जाता है। जैक्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए ऐसे लोगों को आड़े हाथों लिया। जैक्स ने कहा कि वैसे तो, उन्हें सोशल मीडिया पर आने वाले नफरत और अपमानजनक प्रतिक्रियाओं के साथ जीने की आदत डाल ली है, लेकिन अलग दिखने की वजह से कोई उनका अपमान नहीं कर सकता, न ही नीचा दिखा सकता है, उन्हें अपने शरीर पर गर्व है। जैक्स ने बताया कि वो ऑनलाइन और रियल लाइफ में भी इस समस्या को झेल रहे लोगों की मदद कर रही हैं। WWE के रोस्टर में नाया जैक्स हेल्दी और टॉल महिलाओं में से एक हैं, जोकि 6 फिट लंबी और वजन में 265 पाउंड हैं। नाया जैक्स को कई साल से उनके शरीर के लिए आलोचित किया जा रहा है। इसके लिए वो अभी भी लोगों को जवाब देती आ रही हैं। इस पोस्ट के चलते नाया जैक्स ने बताया कि प्रोफेशनल रैसलिंग में और विश्व के अन्य स्पोर्टस और एंटरटेनमेंट में, बल्कि विशेष रूप से सोशल मीडिया और इस पॉवरफुल ऐज में, ये सब होना सामान्य है, जो लाइफ में खास तौर पर गेम का पार्सल और पार्ट बन चुका है। जैक्स ने बताया कि जिन लोगों पर वो विश्वास करती हैं, उन लोगों ने उनकी बॉडी शेमिंग पर भद्दे कमेंट किए हैं, जिससे वो काफी नाराज हैं। उनका मानना है कि वो काफी तंदरुस्त महिला हैं उन्हें अपने शरीर से प्यार है। In this line of work and with the world of social media, I am subjected to body shaming & it’s something I have accepted. It sucks when you get it in your own backyard around people you’re changing in front of and trust with your body. I am a HEALTHY bigger woman, I LOVE MY BODY. Body shaming is WRONG! I hope every person struggling with their body WHATEVER shape or size you are, do not allow someone to shame their perfectly beautiful body! #SpreadLove A post shared by Lina Fanene (@niajaxwwe) on Nov 26, 2017 at 7:52am PST इसके अलावा, जैक्स ने उन लोगों के बारे में बात की, जिन लोगों को भी बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोल किया जा रहा है और उन्हें सलाह दी कि वो भी उनकी तरह लोगों को जवाब दें। उन्होंने कहा हर प्रकार का शरीर सुंदर होता है। लोगों को किसी को शर्मसार करने की जगह प्यार देना चाहिए। हाल ही में नाया जैक्स WWE RAW ब्रेंड के लिए परफॉर्म कर रही हैं और इस समय वो WWE की टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं। लेखक- जॉनी पेन, अनुवादक- मोहिनी भदौरिया