नाया जैक्स ने WWE चैंपियन एलेक्सा ब्लिस के बारे में किया बड़ा खुलासा

इस बार 9Go! एपिसोड में WWE सुपरस्टार नाया जैक्स ने हिस्सा लिया। यहां नाया ने खास बातचीत में कई विषयों पर चर्चा की। और इसमें सबसे ज्यादा चर्चा का विषया रही एलेक्सा ब्लिस। नाया ने अपनी दोस्त एलेक्सा के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई। दरअसल रिंग से अलग हटके और बाहरी दुनिया में नाया जैक्स और एलेक्सा ब्लिस बहुत अच्छें दोस्त हैं। हर हफ्ते दोनों नई-नई जगहों पर साथ में सफर करती हैं। और WWE के सभी इवेंटस में हिस्सा भी लेती हैं। WWE के सुपरस्टार्स अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। वहीं एक शहर से दूसरे शहर को पार कर हर बार वो नई स्टोरी जरूर लेकर आते हैं। फैंस इसे लेकर काफी उत्सुक रहते है और इसे जानने की कोशिश करते हैं।

Ad

नाया जैक्स ने बताया कि,वो हमेशा कार खुद ड्राइव करना पसंद करती हैं, जिससे वह हमेशा ट्रैवल करती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, एलेक्सा अच्छी तरह ड्राइव नहीं करती हैं और साथ ही सफर के दौरान वो हमेशा अपने अंदाज में खोई रहती हैं। उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि में रोड पर इतनी मस्तियां नहीं करती, हमेशा में ही ड्राइव करती हूं। मेैं कभी भी एलेक्सा को ड्राइव करने के लिए नहीं कहती क्योंकि उनकी हाइट सिर्फ चार फुट 11 इंच है, जिसकी वजह से पैडल तक उनके पैर नहीं पहुंचते। जैक्स ने बताया कि,एलेक्सा को मैंने एक बार ड्राइव करने को कहा। तब मुझे लगा की में मरने वाली हूं। एलेक्सा के पैर पैडल तक नहीं पहुंच रहे थे। उसी दौरान सब छोड़ वो फोन में भी लग गई। वो मोमेंट मेरे लिए शौकिंग था, तभी तुरंत मैंने उन्हें वापस आने को कहा। नाया जैक्स फिलहाल WWE RAW ब्रॉड के लिए परफॉर्म कर रही हैं, जिसकी चैंपियन एलेक्सा ब्लिस हैं। लेखक-जॉनी पेन, अनुवादक मोहिनी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications