बैला ट्विन्स अपने ग्लैमर और रैसलिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर हैंं। डीवाज सर्च से WWE में कदम रखने वाली बेलास ने WWE में अपनी जगह सुनिश्चित तो करी ही उसके साथ ही इस जोड़ी ने ब्रांड का रूप भी ले लिया। इतना ही नहीं वो अपना एक टीवी शो भी शुरू करने जा रही हैं। जो अगले सात दिनों में प्रसारित होने जा रहा है। फिलहाल बैला बहनें न्यूयॉर्क में हैं और अपने टीवी शो को प्रमोट करने के लिए मीडिया से रुबरु हुईं। अपने टीवी शो होस्टिंग के लिए उन्होंने AOL's बिल्ड सीरीज से भी बात करी। यहाँ तक कि उन्होंने डेनियल ब्रायन के रिटायरमेंट के बारे में भी कहा कि ब्रायन का रिटायरमेंट भी बहुत दुखद है। ब्रायन की पत्नी ने कहा कि ऐसे दर्दनाक पलों में फिर से जीना मुश्किल होता है। उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि ब्रायन इतनी जल्दी कभी रिटायर हो जायेंगे। ब्री ने कहा की सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था और जब उन्होंने ये खबर सुनी तो वो बहुत सहम गयीं। वाकई में ये खबर बहुत हैरान करने वाली और डराने वाली थी। ब्री ने आगे कहा कि ब्रायन ने इस स्तिथि में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है, और वो समय के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये बड़ी प्रशंसा वाला मुद्दा है कि लोग इससे जुड़ेंगे तो सोचेंगे की ब्रायन ने कैसी स्थिति का सामना किया है। ब्री ने कहा, "ब्रायन का रिटायरमेंट हम दोनों के लिए बहुत ही बड़ी चिता का कारण बन गया था। उन्होंने कहा कि वो इस स्प्रिंग सीजन में रिटायरमेंट नहीं लेना चाहती हैं। गौरतलब है कि ब्री ने अपना आखिरी मैच रैसलमेनिया में नेओमी के साथ खेला था। ब्री ने कहा कि WWE का अनुभव उनके लिए काफी ख़ास और रहा है। उन्होंने बताया कि वो जल्दी रिटायर होना नहीं चाहती क्यूंकि इसका मुख्य कारण था की हम अपने बच्चे के माता पिता बनना चाहते थे। इसके अलावा निकी ने भी उस समय ब्रायन के बिहेवियर में खासा चेंज देखा उन्होंने बताया कि ये ब्रायन के भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं थी, इस वजह से उन्हें ब्री की चिंता होने लगी। निकी ने कहा कि ब्रायन रिटायरमेंट से थोडा पहले अपनी पत्नी ब्री की कोई मदद नहीं कर रहे हैं। बस बाद में इसी बात ने ब्रायन और निकी के बीच विवाद को पैदा कर दिया।