रे मिस्टीरियो द्वारा रैसलिंग में हासिल किए गए खिताब और अवॉर्ड की पूरी लिस्ट

Enter caption

WWE ने इस हफ्ते एलान किया कि रे मिस्टीरियो की कंपनी में लंबे समय के लिए वापसी होने जा रही है। मास्टर ऑफ 619 के नाम से मशहूर मिस्टीरियो स्मैकडाउन ब्रैंड में अपनी चमक बिखेरेंगे। कई सालों बाद स्मैकडाउन में लौट रहे मिस्टीरियो अपना पहला मैच शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ लड़ेंगे। ये क्राउन ज्वेल में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाइंग मैच होगा। स्मैकडाउन लाइव को और बढ़िया बनाने में रे मिस्टीरियो अब अच्छा खासा रोल निभा सकते हैं।

Ad

43 साल के रे मिस्टीरियो फैंस के बीच आज भी इतने ही पॉपुलर हैं, जितने वो WWE के शुरुआती दिनों में थे। मास्क पहनकर लड़ने वाले मिस्टीरियो ने रैसलिंग बिजनेस में अपना डंका बजाया है और दुनिया भर की रैसलिंग कंपनियों में खूब सारे टाइटल जीते है।

रे मिस्टीरियो ने अपने करीब 2 दशक से ज्यादा लंबे करियर के दौरान WCW से लेकर WWE में काम किया है। उन्होंने दुनिया भर की रैसलिंग कंपनियों के बड़े टाइटल अपने नाम किए हैं। छोटी हाइट के रैसलर होने के बाद भी मिस्टीरियो ने करियर में खूब ऊंचाइयां हासिल की।

मिस्टीरियो द्वारा जीते गए बड़े टाइटलों पर एक नजर:

WWE

-WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप (2 बार)

-WWE चैंपियनशिप (1 बार)

-WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप (3 बार)

-WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप (2 बार)

-WWE टैग टीम चैंपियनशिप (4 बार)

-रॉयल रम्बल (2006)

-21वें WWE ट्रिपल क्राउन चैंपियन


WCW

-WCW क्रजूरवेट चैंपियनशिप (3 बार)

-WCW क्रूजरवेट टैग टीम चैंपियनशिप (1 बार)

-WCW वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप (3 बार)


रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर

-बेस्ट फ्लाइंग रैसलर (1995-97, 2002-04)

-मैच ऑफ द ईयर (2002)

-सबसे बेहतरीन रैसलर (1996)

-सबसे बेकार फिउड (2008)


अन्य टाइटल

-मैक्सिकन नेशनल ट्राइओस चैंपियनशिप (1 बार)

-मैक्सिकन नेशनल वैल्टरवेट चैंपियनशिप (1 बार)

-लूचा लिब्र वर्ल्ड कप (साल 2015)

-AAA हॉल ऑफ फेम (क्लास ऑफ 2007)

-टेक्निको ऑफ द ईयर (साल 2015)

-WWE लाइटवेट चैंपियन (3 बार)

-WWA टैग टीम चैंपियन (1 बार)

-WWA वैल्टरवेट चैंपियन (3 बार)

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications