WWE न्यूज़: रोमन रेंस ने अपने जीवन के सबसे मुश्किल विरोधी के बारे में बताया

Enter caption

स्मैकडाउन लाइव सुपरस्टार रोमन रेंस पर हाल ही में एक वीडियो बनाई गई। उसमें रोमन रेंस का WWE में सफर और उनका ल्यूकीमिया के साथ संघर्ष दिखाया गया। उस वीडियो में रोमन रेंस ने बताया कि उन्हें आजतक किसी भी सुपरस्टार ने इतना परेशान नहीं किया जितना उन्हें ल्यूकीमिया ने किया।

Ad

अक्टूबर 2018 में रोमन रेंस ने ल्यूकीमिया के चलते WWE से आराम ले लिया था, जिसके बाद उन्होंने फरवरी 2019 में एक बार फिर से WWE में वापसी की। उन्होंने रैसलमेनिया 35 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच लड़ा था जिसमें उन्हें जीत मिली थी। सुपरस्टार शेक-अप के बाद रोमन रेंस रॉ से स्मैकडाउन लाइव में ड्राफ्ट हो गए।

हाल ही में एक इंडिपेंडेंट रैसलर को भी ल्यूकीमिया हो गया था तब रोमन रेंस ने एक वीडियो के द्वारा उस रैसलर की बीमारी (ल्यूकीमिया) के जल्दी ठीक होने की कामना की थी।

ये भी पढ़े:- मनी इन द बैंक पीपीवी में फैंस को जबरदस्त झटका दे सकते हैं विंस मैकमैहन

WWE ने एक वीडियो को स्मैकडाउन लाइव पर दर्शाया जिसमें रोमन रेंस ने उनके सबसे मुश्किल प्रतिद्वंदी के बारे में बताया। रोमन कहा कि उनके जीवन में ल्यूकीमिया से बड़ा कोई विरोधी नहीं था और उन्हें इस बीमारी को हराने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ल्यूकीमिया के अलावा भी उन्होंने कई सारी चीजों के बारे में बात की। उस वीडियो में रोमन रेंस के पूरे WWE करियर को दर्शाया गया। साथ ही उनकी जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर और ट्रिपल एच पर ऐतिहासिक जीत को भी दिखाया गया। स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड में रोमन रेंस नहीं आए थे जिसकी वजह से शायद WWE ने इस वीडियो को दिखाने का निर्णय लिया। रोमन रेंस मनी इन द बैंक पीपीवी में इलायस के खिलाफ मैच लड़ने वाले हैं।

youtube-cover

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications