रोंडा राउज़ी ने WWE में अपने सबसे बड़े मिशन के बारे में बताया

रोंडा राउज़ी ने MMA की दुनिया में खूब नाम कमाया और उनका अब तक का WWE करियर काफी शानदार रहा है। WWE में कदम रखते के साथ ही रोंडा फैंस की फेवरेट सुपरस्टार बन गई हैं। रोंडा राउज़ी ने हाल ही में Cosmopolitan को इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू के दौरान रोंडा राउज़ी ने अपने रैसलमेनिया डैब्यू को लेकर बात की। पूर्व UFC बैंटमवेट चैंपियन रोंडा राउज़ी ने बताया कि वो अपने रैसलमेनिया को लेकर बहुत ही ज्यादा घबराई हुई थीं। इसके अलावा 'राउडी' ने WWE से जुड़े अपने अगले सपने के बारे में बताया। "मैं रैसलमेनिया 34 में अपने डैब्यू मैच को लेकर काफी नर्वस थी। मेरा गोल है कि अगले रैसलमेनिया को हैडलाइन करने वालीं पहली महिला रैसलर बनूं।" रोंडा राउज़ी ने रैसलमेनिया 34 में कर्ट एंगल के साथ टीम बनाकर ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन के खिलाफ मैच लड़ा था। दुनिया भर के लोगों की नजरें इस मैच पर टिकी थी कि रोंडा अपने WWE डैब्यू में कैसा प्रदर्शन करती हैं। उन्होंने मैच में जबरदस्त काम किया और करोड़ों फैंस ने उनके काम की तारीफ की। रोंडा राउज़ी ने मैच के दौरान ट्रिपल एच को भी मारा था। MMA फाइटर से WWE रैसलर बनीं रोंडा राउज़ी फिलहाल एलेक्सा ब्लिस के साथ दुश्मनी में हैं। समरस्लैम में WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए उनका सामना एलेक्सा ब्लिस के साथ होगा। दूसरा मौका होगा, जब रोंडा राउज़ी को विमेंस चैंपियनशिप मैच मिल रहा है। इससे पहले मनी इन द बैंक में उनका सामना नाया जैक्स के साथ था, इस मैच में एलेक्सा ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया था। एलेक्सा ने रोंडा राउज़ी पर काफी अटैक किया था, यहीं से इन दोनों की दुश्मनी की शुरुआत हुई। आपको बता दें कि रॉयल रम्बल में एलान किया गया था कि रोंडा राउज़ी ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। असुका द्वारा रम्बल मैच जीतने के बाद रोंडा राउज़ी ने सरप्राइज़ एंट्री की थी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications