WWE में आज का दिन काफी ज्यादा जबरदस्त साबित हुआ और रॉ (Raw) के एपिसोड के कारण शो में काफी कुछ देखने को मिला। Raw में एक तरफ WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिला, तो साथ ही में ड्राफ्ट को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई। Raw में नया WWE चैंपियन मिलने के बाद फैंस समेत अलग-अलग सुपरस्टार्स की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इसके साथ सभी जानते हैं कि चोटिल होने के कारण समोआ जो ने NXT चैंपियनशिप को छोड़ दिया था और अब WWE ने ऐलान किया कि किस तरह फैंस को नया NXT चैंपियन मिलने वाला है। इन सभी के अलावा भी WWE में आज दिनभर काफी कुछ हुआ जोकि चर्चा में रहा और इस आर्टिकल में आज के दिन WWE की सभी मुख्यों खबरों पर नजर डालने वाले हैं। WWE न्यूज राउंडअप: पढ़िए आज क्या-क्या खबरें चर्चा में रही:#) Raw में बिग ई ने WWE चैंपियन बनते हुए रचा इतिहास, बॉबी लैश्ले को हराते हुए पहली बार जीती चैंपियनशिप। BIG E IS THE NEW WWE CHAMPION!!!!!!!!@WWEBigE#WWERaw pic.twitter.com/7mPw1rdDKE— BIG E IS WWE CHAMPION (@WWE) September 14, 2021बिग ई ने Raw के मेन इवेंट में अपना Money in the Bank ब्रीफकेस बॉबी लैश्ले के खिलाफ कैशइन किया। अंत में उन्होंने बॉबी लैश्ले को पिन करते हुए WWE चैंपियनशिप को अपने नाम किया। बिग ई अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने हैं और उन्होंने Raw की शुरुआत में ही इस तरफ इशारा कर दिया था कि वो MITB ब्रीफकेस कैशइन कर सकते हैं। #) रोमन रेंस ने बिग ई के पहली बार WWE चैंपियन बनने के बाद ट्वीट करते हुए कही बड़ी बात Smart decision. https://t.co/F98oGkaZ3n— Roman Reigns (@WWERomanReigns) September 14, 2021Money in the Bank विजेता बिग ई के पास मौका था कि WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले या फिर यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के खिलाफ अपने ब्रीफकेस को कैशइन कर सकते थे। हालांकि बिग ई ने बॉबी लैश्ले के खिलाफ इसे कैशइन किया और अंत में वो सफल भी हुए। रोमन रेंस ने भी बिग ई के WWE चैंपियन बनने के बाद ट्वीट किया। रोमन रेंस ने बिग ई के फैसले को स्मार्ट डिसीजन बताया। #) WWE NXT चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच का हुआ ऐलान BREAKING: Per @RealKingRegal, tomorrow night's #Fatal4Way Match between @NXTCiampa, @PeteDunneYxB, @LAKnightWWE and @KORcombat will be for the #NXTTitle! #WWENXT https://t.co/qEND3xNpVy— BIG E IS WWE CHAMPION (@WWE) September 13, 2021WWE ने इस हफ्ते NXT के एपिसोड के लिए बहुत बड़े चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया गया है। हाल ही में NXT चैंपियन समोआ जो ने चोटिल होने के कारण अपनी चैंपियनशिप को छोड़ दिया और अब वेकेंट NXT चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच का ऐलान कर दिया गया है। इस हफ्ते WWE NXT में एलए नाइट, काइल'ओ'राइली, पीट डन और टॉमैसो सिएम्पा के बीच मुकाबला होगा और इस मैच को जीतने वाला सुपरस्टार नया NXT चैंपियन बनेगा। #) WWE ड्राफ्ट 2021 के ड्राफ्ट की तारीख का हुआ ऐलानBREAKING NEWS: The #WWEDraft is BACK!10.01 on @FOXTV 10.04 on @USA_Network#WWERaw#SmackDown pic.twitter.com/AzvOhhJxqz— BIG E IS WWE CHAMPION (@WWE) September 14, 2021काफी समय से ड्राफ्ट को लेकर काफी चर्चा चल रही थी और आखिरकार WWE ने ड्राफ्ट 2021 की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस साल होने वाला ड्राफ्ट 1 अक्टूबर (SmackDown) और 4 अक्टूबर (Raw) के एपिसोड में होगा। उम्मीद की जा सकती है इस होने वाले ड्राफ्ट में कई सुपरस्टार्स को दूसरे ब्रांड में बदला जा सकता है।