ब्रॉक लेसनर हाल ही के दिनों में मीडिया में पूरी तरीके से छाए हुए है। लेसनर के UFC 200 में लड़ने की खबर के पक्के होने के बाद उनके सारे फैंस काफी खुश हैं। जब से इस खबर की पुष्टि हुई है, तब से ही यह खबर मीडिया में सुर्खियों में हैं।
केजसाइडससीट्स की रिपोर्ट के अनुसार, WWE सुपरस्टार और यूनाइटेड स्टेट्स चैम्पियन रुसेव ने ब्रॉक लेसनर को मैच के लिए चुनौती दी है। रुसेव ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी और सबको बताया कि वो लेसनर से दोनों WWE और UFC में लड़ने को तैयार हैं।
(मैं ब्रॉक लेसनर से लड़ने को तैयार हूँ, फिर चाहे वो रिंग में हो या ओक्टेगन में) एक बात गौर करने वाली यह भी है कि WWE ने कभी भी इन दोनों मोंस्टर्स को रिंग के अंदर साथ में नहीं उतारा है। ब्रॉक और रुसेव कई बार लाइव इवेंट्स में एक दूसरे के खिलाफ आ चुके हैं, पर दोनों को अभी WWE मेन रोस्टर में भिड़ना बाकी हैं। इस बात यह भी अटकले शुरू हो गयी है कि इन दोनों कि दुश्मनी को आगे बढ़ाया जाए। रही बात UFC की तो, रुसेव ने अपनी ट्रेनिंग थाई में भी ली है। ब्रॉक लेसनर का UFC200 में लड़ना तय है और WWE भी ब्रॉक का समरस्लैम में शामिल होने का दावा कर रहा हैं। लैसनर का UFC में फाइट करने के बाद एक और मैच लड़ने की उम्मीद कम ही है, लेकिन इन दोनों का समरस्लैम में आमना-सामना हो सकता है। आने वाले हफ्तों में इसकी पुष्टि हो सकती हैं। लेखक- किरुपाकरण, अनुवादक- मयंक महता Published 06 Jun 2016, 11:21 ISTI'll fight BROCK....... In a ring or octagon I don't care.
— Rusev MACHKA (@RusevBUL) 5 June 2016