WWE 2K18 वीडियो गेम की रेटिंग्स पर भड़के पूर्व US चैंपियन रूसेव

रूसेव हाल ही में एक स्पोर्फ वीडियो में नजर आए थे, जहां उन्होंने WWE 2K18 वीडियो गेम में सुपरस्टार्स की रेटिंग पर कमेंट किए। खास तौर पर रूसेव ने स्मेकडाउन के जनरल मैनेजर शेन मैकमैहन को उनके बराबरी का दर्जा देने पर कमेंट किया है, इसके लिए वो बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे। रूसेव 2 बार के यूएस चैंपियन रह चुके हैं। अपनी वाइफ लाना से अलग होने के बाद रूसेव अभी तक मिडकार्ड में ही अटके हुए हैं। रूसेव ने मेन रोस्टर में 2014 में डेब्यू किता था, जिसके बाद उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए अपनी अनडिफिटेड स्ट्रीक को जारी रखा और यूएस चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली। लेकिन उनकी इस विनिंग स्ट्रीक को जॉन सीना ने खत्म कर दिया और रूसेव को हराकर यूएस टाइटल अपने नाम कर लिया। रूसेव इतनी ऊंचाइयां हासिल नहीं कर पाए, लेकिन मिड कार्ड में उनका काम अच्छा रहा। रूसेव लीग ऑफ नेशन का हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वहीं इसी के साथ-साथ उन्होंने यूएस चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस से टक्कर ली और वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने एंजो एमोर और शेमस जैसे और कई सुपरस्टार्स की रेटिंग पर कमेंट किए हैं। WWE ने इस साल के अक्टूबर महीने में 2K18 वीडियो गेम की एक वीडियो जारी की थी। इस गेम में रेटिंग सिस्टम है, जिसमें हर सुपरस्टार को रेटिंग दी जाएंगी। रूसेव और शेन मैकमेहन को बराबर 84 रेटिंग दी गई है, जिससे रूसेव बिल्कुल भी खुश नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि शेन साल में बहुत कम समय के लिए लड़ते हैं और वो फुल-टाइम परफॉर्मर हैं। इस वीडियो में देख आप समझ जाएंगे कि रूसेव ने विंस मैकमैहन को भद्दे कमेंट्स दिए और उसी तरह कई सुपरस्टार्स को रेटिंग भी दी है।

Ad
Ad

ये देखना दिलचस्प होगा कि जब रूसेव के इन भद्दे कमेंट्स पर सुपरस्टार शेन और विंस का जवाब आएगा। रूसेव ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो ये जानकर हैरान हैं कि बॉबी रूड को उनसे ज्यादा रेटिंग मिली है। रूड और रूसेव दोनों ही स्मेकडाउन रोस्टर का हिस्सा हैं। रूसेव द्वारा किए गए कमेंट को सुनने के बाद रूड और रूसेव के बीच झगड़ा होने के आसार बहुत कम हैं। वहीं रूसेव को ये साबित करने का मौका जरूर मिलेगा कि उन्हें ऊंचा दर्जा क्यों दिया जाना चाहिए। लेखक- शिवेन सचदेवा, अनुवादक मोहिनी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications