इस साल सैमी जेन का बॉबी लैश्ले के साथ बेहद दिलचस्प दुश्मनी रही। जिसमें हमें लैश्ले की तीन बहनों का भी जिक्र करना पड़ेगा। लेकिन फिर चोटिल होने की वजह से सैमी जेन को कुछ महीनों तक रॉ से दूर भी रहना पड़ा था। हाल ही में सैमी जेन ने ट्विटर के ज़रिए अपने स्वास्थ्य का अपडेट दिया। रैसलिंग से दूर रहते हुए सैमी जेन ने काफी कुछ काम किया, जिसका उन्होंने उस ट्वीट में जिक्र किया। मेन रोस्टर में आने से पहले सैमी जब NXT के सबसे लोकप्रिय स्टार थे। बेबीफेस के रूप में बेहतरीन काम करने के बाद उन्होंने हील टर्न लिया और अपने साथी केविन ओवंस से हाथ मिलाया।दोनों ने साथ मिलकर पहले रॉयल रम्बल में एजे स्टाइल्स को चुनौती दी और फिर रैसलमेनिया 34 में उनका सामना डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन से हुआ जिसमें दोनों की हार हुई। मेनिया के बाद दोनों स्टार्स रॉ शो का हिस्सा बने।मनी इन द बैंक पीपीवी के बाद सैमी जेन को रोटेटर काफ सर्जरी से गुजरना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें रिंग से दूर होना पड़ा। रैसलिंग से दूर होने की वजह से सैमी जेन काफी निराश थे लेकिन इस समय का उपयोग उन्होंने अन्य कामों में किया।Double shoulder surgery isn't fun, but I see the whole experience as a gift.Time off wrestling gave me perspective, about myself and the world around me. Honest introspection/critical reflection is SO valuable, and it costs nothing.To heal the world, we must heal ourselves.— Sami Zayn (@SamiZayn) December 14, 2018उन्होंने अपने फैंस से कहा, "दोनों कंधों की सर्जरी कोई मजाक नहीं है। लेकिन मैंने इसे अनुभव के तौर पर लिया है। दुनिया को ठीक करने के लिए हमें पहले अपने आप को ठीक करना होगा।" हम सब यही उम्मीद करते हैं कि सैमी जेन जल्द ठीक हो जाएं और हम सबका मनोरंजन करने के लिए वापस रिंग में लौटें। सैमी जेन की वापसी कौन से ब्रांड में होगी ये देखना दिलचस्प है। इसके अलावा वो हील बनकर वापसी करते हैं या बेबीफेस बनते हैं ये देखना भी दिलचस्प होगा। उनकी वापसी पर उन्हें दर्शकों से कैसा समर्थन मिलता है ये देखना भी बेहद रोमांचक होगा।लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठीGet WWE News in Hindi Here