रैसलमेनिया के बाद से पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन साशा बैंक्स लाइव टीवी पर नज़र नही आई हैं। रैसलमेनिया में उन्हें और उनकी पार्टनर बैली को विमेंस टैग टीम टाइटल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें द आइकॉनिक्स ने हरा दिया था। हाल में ही WWE लाइव टीवी से दूर बैंक्स हाल में ही अपने कुछ दोस्तों के साथ नज़र आई। इस दौरान उनका लुक उनके WWE लुक से बेहद अलग दिखा। View this post on Instagram The Stairway is the most popular Alternative Comedy Room at the @MoontowerComedy Festival. I love every person in this photo and can’t believe I get to call them friends. #SallWasHighAsFuck A post shared by Brad Williams (@bradwilliamscomic) on Apr 27, 2019 at 12:38am PDTबैंक्स ने अपने WWE करियर के दौरान अपने लुक से फैंस का ध्यान खासा अपनी और आकर्षित किया है। वो अपने बालों के कलर की वजह से हमेशा से चर्चा का विषय रहती है। WWE लाइव टीवी से दूर होने से पहले उन्होंने अपने बालों के रंग में बदलाव किया था। उस समय उनके बाल बैगनी रंग से रंगे हुए थे। बैंक्स WWE में अपने किरदार द बॉस में हमेशा ही अपने बालों के रंग को बदलती रहती है। वहीं हाल में ही उन्होंने अपने बालों के रंग को काला करा दिया था। इस फोटो में बैंक्स अपने WWE के करैक्टर से बहुत दूर नज़र आ रही हैं। गौरतलब है कि साशा इस समय क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से लाइव टीवी से दूर हैं। रैसलमेनिया में टायटल मैच हारने के बाद उन्होंने WWE छोड़ने का भी मन बना लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार साशा अब WWE में वापसी नहीं करना चाहती हैं। जबकि दूसरी तरफ WWE इस समय साशा को एक बड़ा पुश देने के बारे में सोच रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार मनी इन द बैंक पे-पर-व्यू में वो विमेंस ब्रीफकेस जीत लेंगी। इसके अलावा उन्हें WWE फ्यूचर में चैंपियन बनाने पर भी विचार कर रहा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE बैंक्स के लिए क्या प्लान करता हैं। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं