हॉलीवुड में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर बने द रॉक

WWE को छोड़ने के बाद कम ही स्टार अच्छा कर पाए हैं, और इन्ही स्टार्स में सबसे ऊपर नाम आता है द रॉक का। WWE से जाने के बाद रॉक ने हॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बना ली है। वो अभी सबसे बड़े स्टार्स में से एक बन गए हैं। 2001 में स्कोर्पियन किंग की भूमिका में रॉक ने सबको काफी प्रभावित किया, उसके बाद वो कई मूवीज़ में आए, जिनमें फास्ट एंड फ्यूरियस और G.I Joe जैसी फ्रैंचाईज़ी अहम हैं। द रॉक अब फोर्ब्स के अनुसार 2016 में सबसे ज़्यादा कमाने वाले सेलेब्रिटी में 19वें नंबर पर आ गए हैं, जो किसी भी एक्टर से ज़्यादा है। इसी मैगज़ीन के अनुसार द रॉक 2016 में 64.5 मिल्यन डॉलर कमाएंगे। इसी वजह से वो हॉलीवुड में सबसे ज़्यादा पैसे कमाने वाले स्टार बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर टेलर स्विफ्ट का नाम है, जो इस साल 170 मिल्यन डॉलर कमाएँगी। द रॉक के लिए ये बड़ी बात है, क्योंकि उनका एक्टिंग करियर ज़्यादा बड़ा नहीं है। WWE में एक अच्छा और स्टेबल करियर होने के बाद भी रॉक ने हॉलीवुड में जाने का फैसला किया, और आज वो हॉलीवुड के सबसे सफल स्टार्स में से एक हैं। WWE के लिए भी ये बड़ी बात है क्योंकि रॉक ने अभी तक WWE से अपना नाता नहीं तोड़ा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications