साल के टॉप 50 क्रिएटिव इंसानों की सूची में द रॉक ने बनाई जगह

WWE के ड्वेन जॉनसन उर्फ़ "द रॉक" दुनिया के सबसे मजेदार व्यक्तियों में से एक हैं। इसलिए जब उन्हें क्रिएटिव मैगज़ीन ने साल 2016 के टॉप 50 क्रिएटिव व्यक्तियों में चुना तो इसमें हमें हैरानी नहीं हुई। मोअना से लेकर बेवाच तक द रॉक के कामों पर उनके आलोचकों ने भी तारीफ की, और उन्होंने साल भर कमाल किया। इसके अलावा वो रैसलमेनिया 32 के एक स्क्वाश मैच का भी हिस्सा थे। इसलिए उनका साल के शीर्ष 50 क्रिएटिव इंसानों में चुने जाने से हैरानी नहीं होनी चाहिए। क्रिएटिव मैगज़ीन ने 50 इंसानों की सूची बनाई है, जिसमें साल 2016 के सबसे क्रिएटिव लोगों को रखा गया है। यहां पर काफी प्रतियोगिता थी, लेकिन फिर भी द ग्रेट वन इसमें जगह बनाने में कामयाब हुए। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मैगज़ीन ने ट्वीट किया:

Ad

इसके जवाब देते हुए द ग्रेट वन ने सबका दिल जीत लिया। रॉक ने कहा, " क्रिएटिव मैगजीन में चुने जाने पर मैं बहुत खुश हूं। मैंं इसके लिए अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करता हूं। मेैं हमेशा किसी ना किसी मिशन पर रहता हूं, लेकिन वो मिशन मैं तब पूरा कर पाता हूं। जब सबसे बेहतरीन टीम मेरे साथ रहती है। इसी वजह से हम हमेशा नंबर-1 रहते है" रोड टू रैसलमेनिया अगले महीने शुरू हो रहा है, ऐसे में दर्शकों के सामने एक सवाल है, क्या द रॉक रैसलमेनिया में लौटेंगे ? पिछले साल के रैसलमेनिया पर अफवाहें थी की रॉक मेन इवेंट में दखल दे सकते हैं, लेकिन कुछ करार के कारण वो ऐसा नहीं कर सके। लेकिन इसकी जगह एक कमाल की एंट्री, एक अच्छा सेगमेंट और कमाल का स्क्वाश मैच से उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। इस वक्त फैं के दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल है, क्या इस बार के रैसलमेमिया में द रॉक दिखेंगे?

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications