WWE ने न्यू ऑरलियन्स में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और इस बात का ऐलान किया कि रैसलमेनिया 34 न्यू ऑरलियन्स में ही होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रिपल एच, रोमन रेंस, स्टेफनी मैकमैहन, द मिज, द अंडरटेकर और रॉ विमेंस चैम्पियन शार्लेट ने हिस्सा लिया। पिछले हफ्ते ही WWE ने इस बात का ऐलान किया कि 2014 की सफलता को देखते हुए रैसलमेनिया 34 भी न्यू ऑरलियन्स में ही होगी। न्यू ऑरलियन्स में ही अंडरटेकर की स्ट्रीक टूटी थी और डेनियल ब्रायन ने तमाम मुश्किलों को पछाड़ते हुए वो रैसलमेनिया 30 में WWE वर्ल्ड चैम्पियन बने थे। अंडरटेकर इस इवेंट पूरे कॉस्टयूम के साथ नज़र आएँ और उन्होंने यह भी कहा था कि अच्छी चीजों का अंत होता ही है। उस इवेंट में WWE के सीनियर वीपी जॉन सबूर, जॉन बैल एडवर्ड्स और न्यू ऑरलियन्स के मेयर मिच लैंडरियू ने भी हिस्सा लिया। विंस मैकमैहन भी इवेंट में शामिल थे, लेकिन वो सामने नहीं आए। WWE के COO ट्रिपल एच ने स्टेज संभाला और दर्शकों को याद दिलाया कि कैसे रैसलमेनिया 30 में डैनियल ब्रायन ने चमत्कार किया और वो WWE वर्ल्ड चैम्पियन बने थे। रैसलमेनिया 33 जल्द ही होने वाली है, इसके अलावा गोल्डबर्ग, ब्रॉक लैसनर, क्रिस जैरिको, अंडरटेकर और डीन एम्ब्रोज़ जैसे रैसलर्स रंबल का हिस्सा बनकर, रैसलमेनिया के मेन इवेंट में जगह बनाना चाहेंगे। पिछले कुछ सालों की तुलना में इस साल का रॉयल रंबल काफी खास होने वाला हैं। इवेंट में जॉन सीना, एजे स्टाइल्स, रोमन रेंस और केविन ओवंस जैसे स्टार्स भी हिस्सा लेंगे। मीडिया सेशन काफी अच्छा रहा और अंडरटेकर के आने से चीजें बेहतर हुई और फैंस को अगले रैसलमेनिया की डेट पता चल चुकी हैं, तो वो उसके लिए काफी उत्साहित भी हैं। इवेंट से जुड़ी वीडियो और फोटो आप यहाँ देख सकते हैं It's part of the soul. #WrestleMania34 #NewOrleans ? pic.twitter.com/5EYbssl37s — Charlotte Flair (@MsCharlotteWWE) 10 January 2017 Had one of the toughest (and most fun) interviews of my career today @WrestleMania press conference in #NewOrleans. #HardHittingQuestions pic.twitter.com/OfL73jMgOQ — Triple H (@TripleH) 10 January 2017 Excited to be returning to New Orleans next year for #WrestleMania 34 as a part of #NOLA's tricentennial celebration!! pic.twitter.com/MSI4aznE3L — Stephanie McMahon (@StephMcMahon) 10 January 2017 Best part of the day was hanging out with The Champ Cool J!!! Be good and I'll see you soon my man. @WrestleMania pic.twitter.com/fxx9dZYCUu — Roman Reigns (@WWERomanReigns) 10 January 2017