WWE News: Triple H ने Payback का आधिकारिक पोस्टर किया जारी, फेमस Superstars को किया शामिल

Ujjaval
WWE दिग्गज ने Payback 2023 का पोस्टर जारी किया
WWE दिग्गज ने Payback 2023 का पोस्टर जारी किया

Payback 2023: WWE हर एक प्रीमियम लाइव इवेंट के पहले खास पोस्टर रिलीज करता है। इस पोस्टर में सुपरस्टार्स को जगह दी जाती है। इस बार WWE ने अनोखा पोस्टर जारी किया है। उन्होंने पेबैक (Payback 2023) के लिए पोस्टर जारी किया है और इसमें सिर्फ जजमेंट डे (Judgement Day) फैक्शन नज़र आ रहा है। अमूमन अलग-अलग ब्रांड्स और शोज़ के सुपरस्टार्स को चांस दिया जाता है।

हाल ही में WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच ने ट्विटर पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने Payback 2023 इवेंट को हाइप किया। साथ ही उन्होंने इवेंट का खास पोस्टर रिलीज किया है। इस चीज़ ने फैंस का मुख्य रूप से ध्यान खींचा है। Raw ब्रांड में इस समय जजमेंट डे का दबदबा देखने को मिल रहा है और इसी वजह से टॉप फैक्शन को Payback के मुख्य पोस्टर पर जगह दी गई है। ट्रिपल एच ने इस ट्वीट में लिखा,

"2 सितंबर 2023 को पिट्सबर्ग से Payback आने वाला है।"

आप नीचे ट्रिपल एच का यह खास ट्वीट देख सकते हैं:

आपको बता दें कि Payback 2023 का आयोजन 2 सितंबर (भारत में 3 सितंबर 2023) को होने वाला है। यह शो पिट्सबर्ग, पेनसिलवेनिया के PPG पेंट्स एरीना में देखने को मिलेगा। Raw और SmackDown दोनों रोस्टर के सुपरस्टार्स इसमें जगह लेंगे। जजमेंट डे के सुपरस्टार्स पर इस इवेंट ने सबसे ज्यादा फोकस किया जा सकता है।

WWE द्वारा आखिरी बार Payback कब आयोजित किया गया था?

Payback प्रीमियम लाइव इवेंट पहली बार 2013 में देखने को मिला था। 2023 से पहले आखिरी बार इसका आयोजन 2020 में हुआ था। यह इवेंट काफी धमाकेदार रहा था। WWE ने इसे थंडरडोम में बुक किया गया। शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। यहां से ही ट्राइबल चीफ के ऐतिहासिक टाइटल रन की शुरुआत हुई थी।

youtube-cover

शो में रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी को टैग टीम मैच में हराया था। कीथ ली ने रैंडी ऑर्टन को सिंगल्स मैच में हराकर चौंकाया था। बॉबी लैश्ले ने अपोलो क्रूज़ को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल पर कब्जा किया था। देखा जाए तो Payback 2020 सही मायने में बेहतरीन था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now