डॉल्फ ज़िगलर, सिज़ेरो के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट और स्टोरीलाइन की जानकारी

WWE में सिज़ेरो और ज़िगलर दोनों ही सुपरस्टार्स बहुत ही बड़ी प्रतिभा हैं। पिछले दो सालोँ के भीतर इन दोनों के फैंस इनकी ईमानदारी और प्रतिभा को देखकर बहुत ही समर्पित होते हैं। WWE ने भी इन दोनों के लिए रचनात्मक कदम उठाये हैं। ज़िगलर को स्मैकडाउन ब्रांड जबकि सिजेरो को RAW ब्रांड ने रखा है। तभी से इन दोनों को टीवी में सक्षम रूप से शामिल किया गया है। और ये दोनों महत्वपूर्ण लड़ाईयों में दिखाई देते हैं। ज़िगलर को कंपनी ने वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए एम्ब्रोज़ से भिड़वा दिया था और अब आने वाले नो मर्सी पीपीवी में ज़िगलर मिज़ के साथ लड़ते दिखाई देने वाले हैं। वहीँ दूसरी ओर सिज़ेरो ने शेमस के खिलाफ अपनी सात मैचों की सीरीज अच्छी खेली और उसके बाद सिज़ेरो के साथ शेमस की टैग टीम बना दी गई है। हालाँकि, ये भी देखा जा सकता है कि ज़िगलर और सिज़ेरो एक नयी प्रतिभा के रूप में उभरें क्योंकि उनके फैंस को उनसे बहुत ही सारी उम्मीद हैं। नयी रिपोर्ट्स के अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा हैं कि टीवी पर दोनों ही सुपरस्टार्स से अलग अलग एंगल्स देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें की सिज़ेरो का अनुबंध जल्दी खत्म होने वाला है। और इस समय कंपनी के साथ उनकी वर्तमान स्तिथि स्पष्ठ नहीं है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं कि जब तक सिजेरो का कॉन्ट्रैक्ट की समस्या सोल्व नहीं हो जाती, तब तक वो शेमस के खिलाफ टीम बनाकर नजर आएंगे। इसके अलावा ज़िगलर का मामला अलग हैं। कंपनी के साथ उनका अनुबंध कम से कम अगले साल तक है। लेकिन स्मैकडाउन में उनके पिछले सैगमेंट की वजह उनके करियर पर सवालिया निशान आ गया है ? आने वाले पीपीवी नो मर्सी में ज़िगलर, मिज़ के खिलाफ अपना इंटरकांटिनेंटल टाइटल मैच लड़ेंगे। अगर इस मैच को ज़िगलर हारते हैं तो उनका WWE ख़त्म हो जायेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications