WWE क्रूजरवेट चैंपियन एंजो के Raw में ना होने का कारण सामने आया

Ankit

एंजो WWE में एक शानदार सुपरस्टार है। उनकी माइक स्किल्स काफी जबरदस्त है। एंजो को सभी फैंस पसंद करते है, पहले एंजो को बिग कैस के साथ दिखाया गया था लेकिन दोनों के फिउड के बाद एंजो को क्रूजरवेट में पुश किया गया। एंजो ने क्रूजरवेट में भी आके कमाल दिखाया और चैंपियनशिप को भी जीत लिया। एंजो की जीत के बाद क्रूजरवेट डिवीजन के सुपरस्टार्स ज्यादा खुश नहीं दिखे थे। इस हफ्ते एंजो को अपने क्रूजरवेट चैंपियनशिप को सेड्रिक एलेक्सजेंडर के खिलाफ डिफेंड करना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एंजो को इस बार की रॉ में देखा ही नहीं गया। मैच से पहले एलान किया गया कि एंजो की तबीयत खराब है और वो मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।जिसके बाद गोल्डस्ट ने क्रूजरवेट डिवीजन में डेब्यू किया। एंजो का बैकस्टेज सैगमेंट सुपरस्टार नाया जैक्स के साथ आज कल दिखाया जा रहा है। वहीं अब अपनी गैरमौजूदगी पर क्रूजरवेट चैंपियन एंजो ने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर एक संदेश भेजा और रॉ का हिस्सा ना होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad
Ad

एंजो की तबीयत खराब हो गई थी जिसके कारण वो हॉस्पिटल में भर्ती थे , जहां उन्हें इंजेक्शन लगाए गए हैं। उन्होंने अपने वीडियो मैसेज में बताया कि वो आना चाहते थे लेकिन अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई। खैर, उम्मीद होगी कि एंजो जल्द ठीक होकर रिंग में लौटे और क्रूजरवेट डिवीजन को संभाले।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications