WWE ने एम्ब्रोज, रॉलिंस और रोमन रेंस को लेकर एक सर्वे करवाया

डीन एम्ब्रोज ने मनी इन द बैंक में ब्रीफकेस कैश इन कर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पहली बार अपने नाम की। शील्ड एक ऐसी स्टेबल बन गई है, जिसके सभी सदस्यों ने WWE के सबसे बड़े खिताब को अपने नाम किया है। पिछले कुछ समय से वर्ल्ड चैंपियनशिप शील्ड के एक सदस्य से दूसरे सदस्य के पास जा रही है, भविष्य में भी इस तरह का ट्रैंड देखने को मिलने की उम्मीद है। सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज की तुलना में WWE ने रोमन रेंस को ज्यादा पुश करने की कोशिश की है।

WWE ने शील्ड के तीनों सदस्यों की लोकप्रियता का पता लगाने के लिए एक सर्वे कराया। इसके पीछे WWE का मकसद ये जानना था कि सबसे फेमस शील्ड का सदस्य कौन है। इस पोल में सबसे ज्यादा 43% वोट डीन एम्ब्रोज को मिले। डीन हाल ही में WWE वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। इस पोल की सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस की तुलना में कम वोट मिले है। रोमन रेंस को 30%, सैथ रॉलिंस को 27% वोट मिले।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications