WWE ने रैसलमेनिया 34 पर होने वाले पहले म्यूजिकल परफॉरमेंस की औपचारिक पुष्टि कर दी है। क्लो एक्स हेले “अमेरिका द ब्यूटीफुल" गाकर रैसलमेनिया 34 की शुरुआत करेंगी।
क्लो (19) और हेले (17) साल 2013 से सुर्खियों में आए थे जब वो बेयोंस के साथ काम करने लगे। इन दोनों बहनों ने यूट्यूब पर "प्रीटी हार्ट्स" का कवर अपलोड किया था जिसे बेयोंस ने काफी पसंद किया। उसके बाद दोनों बहनों ने बेयोंस पार्कवुड एंटरटेनमेंट के साथ करार कर लिया।
रैसलमेनिया 34 के मंच पर गाने का मौका मिलने पर बात करते हुए क्लो एक्स हेले ने कहा,
"न्यू ऑरलींस में होने वाले रैसलमेनिया 34 पर "अमेरिका द ब्यूटीफुल" गाना गर्व की बात है। रैसलिंग जगत के इतने बड़े मंच पर गाने का मौका मिलना बड़ी बात है।"
इसके बाद WWE म्यूजिक ग्रुप के जनरल मैनेजर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नील लैवी ने दोनों बहनों के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,
"रैसलमेनिया 34 की शुरुआत दोनों बहनों द्वारा "अमेरिका द ब्यूटीफुल" गा कर किये जाने को लेकर हम सब उत्साहित हैं। वहां पर रे चार्ल्स, जॉन लेजेंड, आरेथा फ्रैंकलिन, निकोल शेरज़िंगर, फिफ्थ हारमनी और टीनाशे जैसे आर्टिस्ट मौजूद होंगे। रैसलमेनिया पर पहली बार डुएट सिंगिंग देखने मिलेगी। "
#WrestleMania, here we come! honored to be performing “America the Beautiful” at this year’s @WrestleMania in NOLA ??? pic.twitter.com/dwdFkrHJZZ
— chloe and halle (@chloexhalle) March 5, 2018
न्यू ऑरलींस के मर्सेडीज बेंज सुपरडोम में 8 अप्रैल को रैसलमेनिया 34 का आयोजन होगा। आने वाले कुछ दिनों में WWE बाकी म्यूजिकल परफॉरमेंस से जुड़ी जानकारी साझा कर सकती है।
वैसे देखा जाए तो WWE दर्शकों को खुश होने का भरपूर मौका देती है और जब बात रैसलमेनिया की हो रही है तो वहां WWE दिल खोलकर काम करती है।
WWE यूनिवर्स रैसलमेनिया पर अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देखती है लेकिन इसके अलावा वो वहां पर होने वाले म्यूजिकल शो को भी पसंद करती है। इस तरह धमाकेदार अंदाज में WWE शो की शुरुआत कर सभी का उत्साह बढ़ाने की कोशिश करती है।
लेखक: जॉनी पेन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी
Published 08 Mar 2018, 12:46 IST