WWE हॉल ऑफ फेमर ने बताया शिंस्के नाकामुरा के पुश में आए रुकावट की वजह

E&C’s Pod of Awesomeness के हाल के एपिसोड पर WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज और क्रिश्चियन ने शिंस्के नाकामुरा को मिल रहे पुश में आई रुकावट के बारे में बात की। ऐज ने बताया कि नाकामुरा मुख्य रोस्टर में आने के पहले काफी कुछ हासिल कर चुके हैं और उनके कई शानदार मैचे रहे हैं। उसे वापस WWE में दोहराना आसान काम नहीं है। जापान प्रोफेशनल रैसलिंग सर्किट में और फिर NXT डिवीज़न में शिंस्के नाकामुरा द्वारा किये काम का दुनिया भर के दर्शक सम्मान करते हैं। इस पूर्व MMA फाइटर और स्ट्रांग स्टाइल प्रो रैसलर को दर्शकों के एक गुट की आलोचना भी झेलनी पड़ रही है क्योंकि उनका मानना है कि WWE के मुख्य रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से शिंस्के नाकामुरा अपनी पूरी प्रतिभा का इस्तेमाल नहीं कर रहे। ये देखकर खुशी हो रही है कि पूरी रैसलिंग कम्युनिटी नाकामुरा के मिले पुश में आई रुकावट के बारे में बात कर रही है। एेज ने बताया कि उन्होंने नाकामुरा को एजे स्टाइल्स, सैमी जेन, रैंडी ऑर्टन और NJPW के कई स्टार्स के साथ काम करते देखा है। उनका मानना है कि नाकामुरा ने खुद के काम के स्तर को इतने ऊंचाई पर कर दिया है कि अब उसे वो खुद पार नहीं कर पा रहे। ऐज ने बताया, "नाकामुरा अपने स्तर का काम करेंगे, या शायद ना भी कर पाएं। वो एक बीस्ट है, उनके बारे में कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता। लोग इसके बारे में तरह तरह की बातें बना रहे हैं लेकिन इससे एक बात साफ होती है कि अलग अलग जगह की रैसलिंग में अंतर है।" शिंस्के नाकामुरा इस समय WWE के स्मैकडाउन ब्रैंड का हिस्सा हैं। स्मैकडाउन लाइव में शिंस्के नाकामुरा को लेकर कई योजनाएं बनाई गई हैं और आने वाले कुछ दिनों में उसे पूरा किया जाएगा। शिंस्के नाकामुरा दुनिया भर के रैसलिंग जगत के एक जाने माने नाम हैं। भले ही WWE के मुख्य रॉस्टर में उनका प्रदर्शन औसत रहा हो, फिर भी वो कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। समय के साथ साथ WWE में नाकामुरा का काम भी अच्छा होगा और वो भविष्य में कई बडे PPV के हैडलाइन मैच का हिस्सा होंगे। लेखक: जॉनी पेन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications