SummerSlam 2018 के वैन्यू का एलान किया गया

जैसा कि द न्यू यॉर्क पोस्ट ने रिपोर्ट किया था WWE.com ने उसके बारे में घोषणा करते हुए कहा कि 2018 में समरस्लैम वीकेंड की वापसी ब्रुकलिन के बार्कलेज सेंटर में ही होगी। बार्कलेज सेंटर में दर्शक चार दिनों तक होने वाले WWE के इस इवेंट का मजा लेंगे। जब पहला NXT टेकओवर: ब्रुकलिन आयोजित हुआ उसी समय WWE ने अपना पहला समरस्लैम वीकेंड 2015 में वहीं आयोजित किया। इसके बाद घोषणा की गई कि समरस्लैम 2016 और 2017 भी बार्कलेज सेंटर में आयोजित किया जाएगा। 2016 में वापस NXT टेकओवर: ब्रुकलिन II में आयोजित हुआ और ये सभी को पसंद आया। इस समरस्लैम वीकेंड टेकओवर: ब्रुकलिन III से भी सभी को काफी उम्मीदें हैं। बार्कलेज़ सेंटर में हार्डकोर न्यूयॉर्क सिटी दर्शक आतें और वो जमकर चैंट्स करते हैं। WWE.com ने समरस्लैम वीकेंड की घोषणा ब्रुकलिन से की और कहा: "ब्रुकलिन की WWE यूनिवर्स 18 अगस्त से चार दिनों तक NXT टेकओवर का मजा लेगी। समर का सबसे बड़ा इवेंट 19 अगस्त को समरस्लैम, 20 अगस्त को रॉ और 21 अगस्त को स्मैकडाउन लाइव से खत्म होगा। इस समरस्लैम वीकेंड में हम अपने फैंस और कम्युनिटी से मिलेंगे।" न्यूयॉर्क सिटी और उसके आसपास में रहने वाले लोगों के लिए ये खुशी की बात है क्योंकि साल का दूसरा सबसे बड़ा पे पर व्यू उनके शहर में लगातार चौथी बार आयोजित किया जाएगा। न्यूयॉर्क के दर्शकों को चार धमाकेदार रातों की तैयारी कर लेनी चाहिए। WWE को आगे बढ़ने से पहले समरस्लैम 2017 पर नज़र डालनी पड़ेगी क्योंकि वो अब एकदम नज़दीक हैं और इसे लेकर सभी की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। WWE वापस ब्रुकलिन लौट रही है ये सुनकर अच्छा लगा लेकिन उससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि ये NXT टेकओवर: ब्रुकलिन IV होगा। इसे पांचवी बार भी लौटना चाहिए ताकि NXT टेकओवर: ब्रुकलिन का पांचवा संस्करण भी हो सके। इसे लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ जाएगा। लेखक: रोहित नाथ, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications