WWE भारतीय बास्केटबॉल स्टार सतनाम सिंह को साइन कर सकती है

WWE ने सतनाम सिंह की परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग करते हुए वीडियो पोस्ट की। उसे देखते हुए इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि सत्नाम सिंह WWE के साथ डेवलपमेंटल कांट्रैक्ट साइन कर सकते हैं। सत्नाम सिंह पहले भारतीय मूल के बास्केटबॉल प्लेयर बने थे, जिन्हें NBA में ड्राफ्ट किया गया हो। उन्हें 2015 में डैलस मैवेरिक्स ने साइन किया था। उसके बाद वो टेक्सस लैजेंड्स के खेलते हैं। 7 फुट और 2 इंच की हाइट और सिर्फ 21 की उम्र होने के कारण वो WWE के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं। अफवाहों के अनुसार WWE मौजूदा UK चैंपियनशिप टूर्नामेंट की तरह एशियन चैंपियनशिप टूर्नामेंट होस्ट कर सकती हैं, जहां वो एलशियान देशों से एथलीट्स को साइन कर सकती है। WWE पिछले कुछ सालों से एशियन मार्केट में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। 2015 के अंत में उन्होंने इंडिया में WWE नेटवर्क की शुरुआत की और उससे उनके फैंस की काफी हद तक बढ़े। सतनाम सिंह जैसे स्टार्स को साइन करकर वो अपनी पहुँच बढ़ा सकती हैं। अगर एशियन चैंपियनशिप टूर्नामेंट होता है, तो उसके लिए सत्नाम सिंह काफी अच्छे साइनिंग होंगे। अगर सतनाम सिंह सबको प्रभावित करने में कामयाब होते है, तो वो दूसरे भारतीय WWE सुपरस्टार बन जाएंगे। WWE को यह देखना होगा कि वो इंडियन मार्केट के अंदर कंपनी को आगे ले सकते हैं। अगर सिंह को NBA में ड्राफ्ट किया गया है, तो वो शानदार एथलीट तो हैं। अगर WWE इंडियन एथलीट्स को साइन करना चाहती है, तो उसके लिए सत्नाम सिंह पहले रैसलर्स हो सकते हैं और उसके बाद और भी भारतीय कंपनी के साथ जुड़े। हमने पहले भी ग्रेट खाली जैसे स्टार्स को WWE में देखा है और हो सकता है सतनाम सिंह भी उसे दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications