क्या 20 साल बाद WWE छोड़ने वाला है ये बड़ा स्टार?

WWE इस वक़्त जैसे अपने स्टार्स को हैंडल कर रही है, वो हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है की इस वक़्त कई स्टार्स WWE की स्टोरी से ज़्यादा खुश नहीं है। इन स्टार्स में डॉल्फ ज़िगलर, शेमस और सिज़ेरो का नाम काफी अहम है। ज़िगलर के बारे में कहा जा रहा है की वो नो मर्सी के बाद शायद हमेशा के लिए WWE छोड़ सकते हैं। वहीं सिज़ेरो का क्या होगा ये भी किसी को नहीं पता है। इन सबके बाद अब पता चल रहा है की शायद अभी WWE के सबसे पुराने स्टार्स में से एक गोल्डस्ट WWE में अपना करियर खत्म कर सकते हैं। गोल्डस्ट ने एक ट्वीट करके इस बात के संकेत दिए की अब शायद उनका करियर खत्म हो गया है। इस ट्वीट में एक फोटो है जिसमें लिखा है: "खुद की इतनी इज्ज़त कीजिए की आप हर उस चीज़ से अलग हो सकें जो आपको आगे ना बढ़ा रही हो।" इस बात का कुछ भी मतलब हो सकता है, लेकिन सबसे ज़्यादा संभावना इस बात की है की ये पुराना स्टार कुछ ही दिनों में यहाँ से चला जाए। वैसे अभी वो किसी भी कहानी में नहीं है। गोल्डस्ट को इतना समय हो गया है लेकिन उन्हे कभी भी सही कहानी नहीं मिली है, कुछ दिनों पहले वो आर-ट्रुथ के साथ टैग टीम में थे, और लोगों को 'गोल्डन ट्रुथ' नाम की ये टीम काफी अच्छी लगी, लेकिन हमेशा की तरह WWE ने इस कहानी का भी काफी अजीब तरीके से अंत किया। और वो तरीका है किसी को कुछ पता ही ना चले।